लाकडाउन शुरू होते ही ठहर गई जिदगी

कोरोना वायरस का विस्तार रोकने के लिए शुक्रवार रात आठ बजे से साप्ताहिक लाकडाउन शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Apr 2021 12:05 AM (IST) Updated:Sat, 24 Apr 2021 12:05 AM (IST)
लाकडाउन शुरू होते ही ठहर गई जिदगी
लाकडाउन शुरू होते ही ठहर गई जिदगी

बागपत, जेएनएन। कोरोना वायरस का विस्तार रोकने के लिए शुक्रवार रात आठ बजे से साप्ताहिक लाकडाउन शुरू हो गया। रात के आठ बजते ही शहर में महावीर मार्ग, गांधी रोड, नेहरू रोड, बिजरौल रोड, कोताना रोड, बिनौली रोड, दिल्ली बस स्टैंड, छपरौली चुंगी, बावली चुंगी आदि स्थान सूनसान हो गए। यहां बाजार भी समय रहते ही बंद हो गए। सड़कों पर आवश्यक कार्यों के लिए घरों से बाहर निकले इक्का दुक्का लोग ही नजर आए। कई स्थानों पर पुलिस ने चेकिग अभियान चला रखा था। उधर, बिनौली, दाहा, रमाला और छपरौली क्षेत्र में भी लाकडाउन के कारण सड़कें सूनसान नजर आई और बाजार भी बंद हो गए। उधर, देर शाम सीओ आलोक कुमार ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। उन्होंने हाईवे समेत अन्य मार्गों पर तेज दौड़ने वाले वाहनों के चालकों को चेतावनी दी और वाहनों का चालान भी किया। निर्देश दिए कि लाकडाउन का पालन सख्ती के साथ होना चाहिए। इसके बाद उन्होंने बिना अनुमति दुकान खोलने वालों व आसपास खड़े लोगों को दौड़ा दिया। मास्क न लगाने पर 170 लोगों के चालान

कोरोना वायरस ने बेशक जनपद में कहर बरपा रखा हो, लेकिन कुछ लोग पूरी तरह से बेपरवाह हैं। अधिकतर लोग तो जान बूझकर नियमों की धज्जिया उड़ाते हैं।

यह हाल तो तब है जब जगह-जगह पुलिस चेकिंग अभियान चलाती है और कार्रवाई भी करती है। शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक लाकडाउन व्यवस्था लागू रहेंगी। पुलिस ने अभियान चलाकर 170 लोगों के चालान कर 1,70,000 रुपये का जुर्माना वसूला। वहीं शाम को आठ बजने से पहले ही अधिकाश दुकानदारों ने तो अपनी-अपनी दुकानें बंद कर ली थी। कई दुकानों को पुलिस ने बंद कराया। सड़कें व बाजार सुनसान नजर आ रहे हैं। सड़कों पर पुलिस घूम रही है। एएसपी मनीष कुमार मिश्र का कहना है कि कोविड-19 की गाइड लाइन का ज्यादातर लोग पालन कर रहे हैं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

chat bot
आपका साथी