मौजिजाबाद नांगल गांव के जंगल में दिखा तेंदुआ, शावक भी

बागपत जेएनएन। मौजिजाबाद नांगल गांव में खेत मे चारा लेने गए किसानों को शावक के साथ तेंदुआ घ्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 09:24 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 09:24 PM (IST)
मौजिजाबाद नांगल गांव के जंगल में दिखा तेंदुआ, शावक भी
मौजिजाबाद नांगल गांव के जंगल में दिखा तेंदुआ, शावक भी

बागपत, जेएनएन। मौजिजाबाद नांगल गांव में खेत मे चारा लेने गए किसानों को शावक के साथ तेंदुआ घूमता दिखाई दिया। शोर मचाने पर आसपास के किसान भी वहां आ गए। तेंदुए को अचानक सामने देख महिला बेहोश हो गई। मौजिजाबाद नांगल गांव निवासी किसान जितेंद्र के अलावा योगेंद्र की पत्नी सुदेश अपने बेटे युवराज के साथ भैंसा बुग्गी लेकर सोमवार को खेत में चारा लेने जा रहे थे। दोनों ही किसानों के खेत पास हैं। वे जैसे ही अपने खेत के पास पहुंचे, तो उन्हें अचानक एक खेत से निकलकर दूसरे खेत जाता शावक के साथ तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देख सुदेश बेहोश हो हो गई। महिला को स्वजन उपचार के लिए गांव में लेकर आ गए। काफी देर बाद महिला को होश आया। उधर, तेंदुए को देख जितेंद्र ने शोर मचा दिया, जिसके बाद अशोक, जितेंद्र, संगम, रमेश, प्रदीप, कुशेन्द्र, नफेसिंह, रणवीर, सुभाष, अनिल किसान आदि भी आ गए। खेत में मिट्टी के ढेले फेंके आदि फेंकते हुए शोर मचा दिया, जिसके बाद तेंदुआ भाग गया। वन रेंजर राजपाल सिंह ने बताया कि मौजिजाबाद नांगल गांव में तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर मौके पर वन दारोगा चंदकिरण शर्मा और तेंदुआ संजीव कुमार को भेजा है। जंगल में देखे जाने से किसान दहशत में हैं।

ट्रक चालक लापता, हत्या की आशंका

बागपत, जेएनएन। ग्राम लुहारा निवासी महिला हंसो ने बताया कि उसका भाई अकरम ट्रक चालक है। अकरम को गांव की एक महिला समेत चार लोग बहला-फुसलाकर कहीं ले गए हैं। तलाश करने के बाद भी भाई का कहीं पता नहीं चला। गत चार सितंबर को सिघावली अहीर थाने पर शिकायत की। पांच सितंबर को एक व्यक्ति ने घर पर पहुंचकर अकरम के कपड़े, मोबाइल व पर्स आदि सामान दिया। अकरम के बारे में पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया। उन्हें आशंका है कि आरोपितों ने अकरम की हत्या न कर दी हो। पीड़िता ने एसपी से अपने भाई की बरामदगी और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर थाना प्रभारी देवेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई क जाएगी।

chat bot
आपका साथी