महापंचायत में पहुंचने का आह्वान

बामनौली के इंटर कालेज में राजा सलक्षणपाल के जन्म दिवस पर होने वाली किसानों की महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 10:12 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 10:12 PM (IST)
महापंचायत में पहुंचने का आह्वान
महापंचायत में पहुंचने का आह्वान

बागपत, जेएनएन। बामनौली के इंटर कालेज में राजा सलक्षणपाल के जन्म दिवस पर होने वाली किसानों की महापंचायत को सफल बनाने के लिए गुरुवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने सिरसली गांव में बैठक का आयोजन किया। बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह रहेंगे। ग्रामीणों से काले कृषि कानून के विरोध में 27 फरवरी को बामनौली में होने वाली महापंचायत में अधिक से संख्या में पंहुचने का आह्वान किया। महापंचायत में सभी मुद्दों पर विचार विर्मश किया जाएगा। रालोद सुप्रीमों चौधरी अजित सिंह ही किसान, मजदूरों के सच्चे हितेषी है। रणबीर सिंह दारोगा की अध्यक्षता व ओमबीर के संचालन में हुई जय सिंह के आवास पर हुई बैठक में प्रदेश सचिव धीरज उज्जवल, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर, जिला महासचिव राजू तोमर, धर्मबीर सिंह, रामकिशन बाबू, राजपाल, ऋषिपाल, बलबीर सिंह, जय सिंह, महाबीर सिंह, कालू, मास्टर ओमप्रकाश, राममेहर, दीपेंद्र, गौरव तोमर, जयवीर सिंह, सुरेश, ओमसिंह, ईश्वर सिंह, रामनिवास, सुशील, प्रवीण वालिया, सुरेंद्र सिंह, सतेंद्र आदि उपस्थित रहे।

उधर, रहतना गांव में भी पप्पू मुखिया के आवास पर हुई बैठक में संजीव प्रधान, राजेंद्र, भीमसेन, हरख्याल सिंह आदि मौजूद रहे। कृषि कानूनों के प्रति किसानों के किया जागरूक

सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ कुरड़ी गांव में अभियान चलाकर लोगों को जानकारी दी।

सपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अनुज पंवार ने कहा कि देश के किसान तीन नए कृषि कानून वापस लेने की माग को लेकर ढाई महीने से आंदोलन कर रहे हैं। इस दौरान 180 के करीब किसान अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन सरकार टस से मस नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि जब तक तीन कृषि कानूनों को वापस नहीं होते तब तक पार्टी किसानों के लिए संघर्ष करती रहेगी। आशु सिद्दकी, सुनील आर्य, भोपाल शर्मा, मेहंद हसन, देवेंद्र आर्य, राजा चौधरी, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी