ईपीई पर किन्नर गिरोह करता था लूट, दो गिरफ्तार

बागपत जेएनएन। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) पर पंजाब के ट्रैक्टर चालक से हुई लूट क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:45 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:45 PM (IST)
ईपीई पर किन्नर गिरोह करता था लूट, दो गिरफ्तार
ईपीई पर किन्नर गिरोह करता था लूट, दो गिरफ्तार

बागपत, जेएनएन। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) पर पंजाब के ट्रैक्टर चालक से हुई लूट का राजफाश करते हुए पुलिस ने दो किन्नरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है कि जुए में रुपये हारने के कारण किन्नर 12 लाख के कर्ज में डूब गए थे। कर्ज चुकाने के लिए किन्नर वाहन चालकों से लूटपाट करते थे।

जनपद संगरूर (पंजाब) के थाना दडबा के रोकला गांव निवासी गुरुदास पुत्र रणधीर सिंह से एक दिसंबर की रात साढ़े दस बजे ईपीई स्थित बसी गांव के पास चार किन्नरों ने एक लाख रुपये लूट लिए थे। वह भूसा बेचकर ट्रैक्टर-ट्राली से गाजियाबाद जिले से घर लौट रहे थे। पीड़ित ने खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने ईपीई पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक की तो तो लुटेरे उसमें कैद थे। फुटेज के आधार पर खेकड़ा पुलिस ने दो किन्नरों को मंगलवार रात ईपीई से गिरफ्तार कर लिया। खेकड़ा थाना प्रभारी देवेश कुमार शर्मा ने पकड़े गए किन्नरों के नाम निशा किन्नर उर्फ सरफराज निवासी ईदगाह बस्ती व छोटी किन्नर उर्फ बिजेंद्र निवासी मोहल्ला कोहलीपुरा कृष्णा कालोनी कस्बा मुरादनगर जिला गाजियाबाद बताया। इन्होंने अपने साथी किन्नर नाजिम व एक अन्य के साथ मिलकर लूट का इकबाल किया है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि जुए में रुपये हारने पर करीब 12 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए ईपीई पर एकांत स्थान पर खड़े होकर वाहनों को रुकवाते थे, फिर चालकों को बातों में फंसाकर लूट करते थे। आरोपितों के पास से लूट के 36 हजार रुपये भी मिले हैं। फरार किन्नरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

chat bot
आपका साथी