कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

शहर के गुराना रोड स्थित श्री आदर्श सैन समाज धर्मशाला व शिव मंदिर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:08 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:08 PM (IST)
कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
कर्पूरी ठाकुर के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

बागपत, जेएनएन। शहर के गुराना रोड स्थित श्री आदर्श सैन समाज धर्मशाला व शिव मंदिर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। रविवार को कार्यक्रम में हवन के बाद रालोद के वरिष्ठ नेता विश्वास चौधरी व समाज के गणमान्यों ने कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि दी। यहां विश्वास चौधरी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक आदर्शवादी नेता थे। 1964 में संयुक्त पार्टी की स्थापना के दौरान वह डा. राम मनोहर लोहिया के संपर्क में आए और आदर्श छवि के कारण वह बिहार के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद जनहित में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देकर जयप्रकाश नारायण की पुकार पर जनांदोलन में भाग लिया। भूमिगत रहकर उन्होंने जनांदोलन को चलाया। आयोजक मनोज सैन ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर का संपूर्ण जीवन जनता को समर्पित रहा। इस अवसर पर बाबू कंवल सिंह, रामपाल सिंह, डा. सुधीर, संजय सैन, दिनेश सैन, श्रीपाल सैन, जयपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, फेरू सिंह, राजीव सैन, रमेश चंद आदि सैन समाज के लोग मौजूद रहे। कर्पूरी ठाकुर की मनाई जयंती, ट्रैक्टर रैली की दी जिम्मेदारी

सपा कार्यालय पर रविवार को जननायक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसको संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक समता के प्रबल योद्घा, मानवता के प्रतीक, गरीब, पिछड़े व दलितों के मसीहा, समाजवाद के पुरोधा थे। कार्यक्रम के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले की बागपत, बडौत और खेकड़ा तहसील पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर ट्रैक्टर रैली निकालने का निर्णय लिया। ट्रैक्टर रैली कार्यक्रम के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी और शौकेन्द्र तोमर को तहसील बड़ौत, डॉक्टर जितेन्द्र यादव और जगपाल यादव को तहसील खेकड़ा तथा बिल्लू प्रधान सपा जिलाध्यक्ष और महिला सभा की जिलाध्यक्ष डा सीमा यादव को तहसील बागपत की जिम्मेदारी दी गई। नगेंद्र सिंह, विवेक वर्धन शर्मा, डा. रियासत अली, हारून आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी