सरकार जिद छोड़ कृषि कानूनों को वापस ले: जयंत

किसान आंदोलन के लगभग सात माह होने पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पत्र लिखा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 10:06 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 10:06 PM (IST)
सरकार जिद छोड़ कृषि कानूनों को वापस ले: जयंत
सरकार जिद छोड़ कृषि कानूनों को वापस ले: जयंत

बागपत, जेएनएन। किसान आंदोलन के लगभग सात माह होने पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में जयंत चौधरी ने कहा है कि किसानों ने कोरोना लाकडाउन में देश की जनता का पेट भरा और अर्थव्यवस्था को अपने कंधे पर थामे रखा। आज वही किसान अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ने को मजबूर हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री के किसानों से एक फोन काल दूर वाले बयान को याद दिलाते हुए कहा कि जब उन्होंने ऐसी सकारात्मक बात कही तो लगा कि समाधान किया जा सकता है। सरकार के नुमाइंदे और मंत्रियों ने किसानों के साथ संवाद को स्थगित कर दिया और ये सब देखते हुए भारत की जनता बहुत दुखी है। जयंत ने पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि देश की अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने के लिए किसानों के ़िखला़फ बने तीनों कृषि कानूनों को वापस लिया जाए, ताकि किसान अपने घर गांव लौटकर फिर से देश को मजबूत कर सकें। उन्होंने कृषि कानूनों को वापस लेना किसानों और सरकार दोनों के हित में है। फखरुद्दीन के घर डेरा डालेंगे रालोद कार्यकर्ता

रालोद के जिलाध्यक्ष डा. जगपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि रालोद कार्यकर्ता गुरुवार से वार्ड 17 की जिला पंचायत सदस्य शाहिदा के पति फखरुद्दीन के बरसिया गांव निवासी घर पर डेरा डालेंगे।

रालोद कार्यकर्ता उनके घर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होने तक तीन जुलाई तक डेरा डालेंगे। रालोद कार्यकर्ता रात दिन वहीं रहेंगे। बता दें गत दिवस प्रशासन ने उनका मकान अवैध बताकर तोड़ने का प्रयास किया था। विरोध के बाद प्रशासन मकान नहीं तोड़ पाया।

chat bot
आपका साथी