जयंत ने लोक संकल्प पत्र के लिए मांगे सुझाव

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने आगमेंटेड रियलिटी तकनीक से बने लिक को जारी कर विधानसभा चुनाव के लिए लोक संकल्प पत्र तैयार करने को लोगों से सुझाव मांगे हैं। इस तकनीक के जरिए वह पांच लाख लोगों तक पहुंच बना चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 11:35 PM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 11:35 PM (IST)
जयंत ने लोक संकल्प पत्र के लिए मांगे सुझाव
जयंत ने लोक संकल्प पत्र के लिए मांगे सुझाव

जेएनएन, बागपत। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने आगमेंटेड रियलिटी तकनीक से बने लिक को जारी कर विधानसभा चुनाव के लिए लोक संकल्प पत्र तैयार करने को लोगों से सुझाव मांगे हैं। इस तकनीक के जरिए वह पांच लाख लोगों तक पहुंच बना चुके हैं।

उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि राष्ट्रीय लोकदल लोक संकल्प पत्र तैयार करने को सुझाव लेने को आगमेंटेड रियलिटी कैंपेन की शुरुआत की। कहा कि इस लिक पर क्लिक करने के बाद लोग उनसे सीधे जुड़कर अपने क्षेत्र के तमाम मुद्दों को उनके साथ साझा कर सकते हैं।

चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि लोगों से मिले सुझाव रालोद के घोषणा पत्र में शामिल होंगे। वह दो अक्टूबर को प्रदेश के 59000 ग्राम प्रधानों को पत्र लिखकर सुझाव मांग चुके हैं। कहा कि लोक संकल्प पत्र में जनता के उन तमाम मुद्दों को शामिल करेंगे, जिनकी तरफ सरकार ध्यान नहीं दे रही है। आशीर्वाद पथ यात्रा को सफल बनाने के लिए रालोद की बैठक

शहर स्थित पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को रालोद की बैठक हुई, जिसमें जयंत चौधरी की 30 अक्टूबर को बड़ौत शहर में होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर जगपाल सिंह तेवतिया ने बताया कि रालोद की आशीर्वाद पथ यात्रा सात अक्टूबर को शुरू हुई थी और इसका समापन बड़ौत में होगा। पहले यह 28 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन अब इसका समापन 30 अक्टूबर को होगा। यात्रा के समापन पर बड़ौत के जनता वैदिक कालेज के मैदान में विशाल सभा का आयोजन भी होगा। प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर रालोद का यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जनसभा में भीड़ जुटाने पर भी चर्चा हुई। इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। मंच, मीडिया गैलरी, पंडाल आदि बनाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसके लिए पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान पूर्व विधायक डा. अजय तोमर, विश्वास चौधरी, संजीव मान, अरुण तोमर बाबी, सतेंद्र प्रमुख मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी