झमाझम बरसे बदरा गर्मी हुई उड़न छू

शाम को अचानक बारिश होने से लोगों को कई दिन से जारी गर्मी के प्रकोप से राहत मिली।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 10:22 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 10:22 PM (IST)
झमाझम बरसे बदरा गर्मी हुई उड़न छू
झमाझम बरसे बदरा गर्मी हुई उड़न छू

बागपत, जेएनएन। शाम को अचानक बारिश होने से लोगों को कई दिन से जारी गर्मी के प्रकोप से राहत मिली।

कई दिनों से गर्मी बढ़ती जा रही थी। लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई थी। वायरल भी लोगों को जकड़ता जा रहा था। दहशत के मारे लोग घरों में कैद होकर रह रहे थे। गुरुवार को दोपहर बाद तक भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। शाम के चार बजे मौसम ने अचानक करवट ली। आकाश में बादल छाने शुरू हो गए। उसके बाद तेज हवा के साथ घना अंधेरा छा गया। एकाएक झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश की फुहार लगते ही लोगों के चेहरे खिल गए। कुछ ने तो सीजन की पहली बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। बच्चे छतों पर और गली में मस्ती करने लगे। वहीं बारिश का फायदा किसानों को भी हुआ। जिन किसानों की गेहूं कटाई हो गई, उनके खेत का पलेवा हो गया। वहीं फसलों की भी सिचाई हो गई। वहीं बारिश से कुछ जगहों पर जलभराव की भी समस्या उत्पन्न हो गई। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि बारिश से किसानों को फायदा होगा। खेतों की पलेवा हो जाएगा और फसलों की सिचाई होगी। मौसम का बदला मिजाज, चली धूल भरी आंधियां

पश्चिमी विक्षोभ के कारण गुरुवार मौसम का मिजाज एकदम बदल गया। धूल भरी तेज हवाओं से जन-जीवन अस्तव्यस्त हो गया। हालांकि पारा गिरने से भीषण गर्मी से राहत मिल गई।

मौसम विभाग ने पहले ही गुरुवार से मौसम में तेज उतार-चढ़ाव की चेतावनी दे रखी थी। गुरुवार दोपहर तक मौसम साफ था लेकिन शाम चार बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान पर काले बादल छा गए और तेज गति से हवाएं चलने लगीं। इस दौरान बूंदाबंदा भी हुई। तेज हवाएं चलने की वजह से बारिश तेज नहीं हुई। इस दौरान गेहूं की थ्रेसिग का कार्य प्रभावित हुआ। तेज हवा में खेतों में कटी गेहूं की पूलियां उड़कर दूसरे के खेतों में पहुंच गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम खराब रहेगा।

chat bot
आपका साथी