बड़ौत में जाम ही जाम, कारण बने ओवरलोड वाहन और मैरिज होम

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार को ऐसा जाम लगा कि शुक्रवार देर शाम तक जाम लगा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 08:11 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 08:11 PM (IST)
बड़ौत में जाम ही जाम, कारण बने ओवरलोड वाहन और मैरिज होम
बड़ौत में जाम ही जाम, कारण बने ओवरलोड वाहन और मैरिज होम

बागपत, जेएनएन। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार को ऐसा जाम लगा कि शुक्रवार देर शाम तक लोग व्यवस्था को ही कोसते नजर आए। जाम का पहला कारण बने हाईवे पर दौड़ते ओवरलोड वाहन और रही सही कसर शाम के समय विवाह मंडपों के सामने खड़े वाहनों ने पूरी कर दी। देर शाम तक हाईवे पर जाम ही लगा रहा, जिसके कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिल्ली बस स्टैंड पर गन्नों से भरे ट्रकों के वाहनों से बड़ा जाम लग गया। यह क्षेत्र अत्यधिक भीड़ भाड़ वाला है, जिससे इन ट्रकों के कारण छोटे वाहन भी फंसकर खड़े हो गए, जिससे जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। यातायात पुलिस जाम को खुलवाने में नाकाम रही। जाम खुलवाने में कोतवाली पुलिस का सहारा लेना पड़ा। काफी देर बाद वाहनों का संचालन सुचारू रूप से हो सका। लोगों का कहना है कि गन्नों के ट्रकों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। उधर, हाईवे पर स्थित विवाह मंडपों में शादी होने के कारण लोगों ने हाईवे किनारे ही वाहनों को खड़ा कर दिया, जिससे देर शाम जबरदस्त जाम लगा रहा। कोतवाल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि जहां जाम की स्थिति पैदा हुई थी, वहां पुलिस बल भेजकर जाम को खुलवा दिया था। पुलिस दिनभर डाले रही चेकपोस्ट पर डेरा

किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस दिन भर डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट पर चेकिग करती रही। एक भी किसान दिल्ली जाते हुए नहीं मिला। चेकिग से एनएच पर जाम लगा रहा।

कृषि कानून के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन ने चक्का जाम किया। बागपत में 11 बजे शुरू हुआ जाम दो बजे तक रहा, पर दिल्ली नेशनल हाईवे पर खास असर देखने को नहीं मिला। किसानों को दिल्ली जाने से रोकने को डीएम, एसपी निर्देश पर इंस्पेक्टर रवेंद्र कुमार मयफोर्स डूंडाहेड़ा चेकपोस्ट पर घंटों चेकिग करते रहे।

chat bot
आपका साथी