52 घंटे बाद हरियाणा में हुई वाहनों की एंट्री, चेहरे पर रौनक लौटी

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर रोके गए वाहनों की करीब 52 घंटे बाद एंट्री शुरू हो पाई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 09:41 PM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 09:41 PM (IST)
52 घंटे बाद हरियाणा में हुई वाहनों की एंट्री, चेहरे पर रौनक लौटी
52 घंटे बाद हरियाणा में हुई वाहनों की एंट्री, चेहरे पर रौनक लौटी

बागपत, जेएनएन। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के मद्देनजर रोके गए वाहनों की करीब 52 घंटे बाद हरियाणा में एंट्री हुई। लंबी कतार होने के कारण वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़े। इससे रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। हरियाणा में वाहनों का आवागमन शुरू होने से लोगों के चेहरे खिले नजर आए।

दिल्ली में परेड करने के लिए पंजाब समेत विभिन्न विभिन्न प्रांतों से किसान ट्रैक्टर लेकर हरियाणा पहुंच गए थे। इससे वहां की सड़कों पर ट्रैक्टरों का कब्जा हो गया था। बागपत पुलिस ने 24 जनवरी की रात करीब आठ बजे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) के मवीकलां पुल तथा गौरीपुर-बहालगढ़ मार्ग पर गौरीपुर मोड़ के पास बैरियर लगाकर हरियाणा जाने वाले वाहनों को रोक दिया था। रूट डायवर्जन कर वाहनों को शामली की ओर भेजा जा रहा था। हरियाणा में एंट्री न होने के कारण ईपीई व दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किनारे वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। वाहन सवारों को कड़ाके की ठंड और खानपान की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण काफी दिक्कत हो रही थी। दिल्ली से ट्रैक्टर वापस लौटने के बाद पुलिस ने मंगलवार रात करीब 12 बजे बैरियर हटाकर वाहनों को हरियाणा की ओर रवाना किया। बुधवार दोपहर तक सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। रोहित, मुकेश, दिनेश आदि वाहन चालकों का कहना है कि हरियाणा में वाहनों का आवागमन शुरू होने से उसको बहुत राहत मिली है, क्योंकि रोड पर रात गुजारना बहुत मुश्किल होता है। उधर हरियाणा बार्डर की निवाड़ा चौकी प्रभारी रविद्र कुमार का कहना है कि मंगलवार देर रात से वाहनों को हरियाणा की ओर भेजना शुरू कर दिया गया था।

chat bot
आपका साथी