इंस्पेक्टर ने जाना अस्पताल स्टाफ का हालचाल

इंस्पेक्टर ने स्टाफ संग कोविड अस्पताल पर मरीजों के इलाज में लगे कर्मचारियों का हाल जाना।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:23 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 10:23 PM (IST)
इंस्पेक्टर ने जाना अस्पताल स्टाफ का हालचाल
इंस्पेक्टर ने जाना अस्पताल स्टाफ का हालचाल

बागपत, जेएनएन। इंस्पेक्टर ने स्टाफ संग कोविड अस्पताल पर मरीजों के इलाज में लगे कर्मचारियों का हाल जाना। तदोपरांत अस्पताल में आक्सीजन की स्थिति के बारे में भी जानकारी जुटाई। किसी भी मदद के लिए मौजूद रहने का आश्वासन दिया।

चार्ज लेने के बाद इंस्पेक्टर शिव प्रकाश सिंह स्टाफ के साथ कोविड अस्पताल पहुंचे। यहां स्टाफ से उनके हालचाल जानकर मरीजों के बारे में जानकारी जुई। मरीजों के इलाज के लिए आक्सीजन की उपलब्धता के बारे में पूछा, क्योंकि सुबह मरीज ने एंबुेंलस में ही कम आक्सीजन होने पर अस्पताल में शिफ्ट करते समय दम तोड़ दिया था। इसकी शिकायत स्वजन ने अधिकारियों से की। उन्होंने स्टाफ को समय पर आक्सीजन की उपलब्धता बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भी संभव मदद को हर समय तत्पर रहने का आश्वासन दिया। स्टाफ से भी निवेदन किया कि मरीजों के साथ अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। अगर खुद स्वस्थ रहेंगे तो मरीजों की देखभाल कर पाएंगे। मास्क के साथ करें शारीरिक दूरी का भी पालन

जानलेवा कोरोना वायरस से बचाव के लिए कोविड अस्पताल प्रभारी डा. ताहिर का कहना है कि लोगों को आयुर्वेद के काढ़े का प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा विटामिन सी व मल्टी विटामिन की गोलियों का समय समय पर सेवन करना चाहिए। इसके अलावा घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग व शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए। संक्रमण एक दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है इसलिए घर से बाहर होने पर जितना हो सके दूसरों से दूर रहना चाहिए। जब भी पीये गर्म पानी ही पीये। रात में सोते समय हल्दी का दूध पीना चाहिए। इससे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है।

chat bot
आपका साथी