वाट्सएप ग्रुप पर हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच पोस्ट युद्ध, एडमिन गिरफ्तार

वाट्सएप ग्रुप पर भारत-पाकिस्तान के बीच पोस्ट वार शुरू हो गई। इस ग्रुप से कई लोगों को जोड़ा गया। मामला गंभीर बनता गया तो पुलिस ने ग्रुप एडमिन को गिरफ्तार कर लिया।

By Ashu SinghEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 03:58 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 03:58 PM (IST)
वाट्सएप ग्रुप पर हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच पोस्ट युद्ध, एडमिन गिरफ्तार
वाट्सएप ग्रुप पर हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच पोस्ट युद्ध, एडमिन गिरफ्तार
बागपत (जेएनएन)। वाट्सएप ग्रुप पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान से संबंधित कमेंट्स, फोटो और वीडियो ने चौगामा क्षेत्र में ऐसा तनाव पैदा किया कि ग्रुप एडमिन के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज हो गया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है।
देश विरोधी मैसेज डाले
हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष दीपक बामनौली ने दोघट थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि सोशल मीडिया वाट्सएप पर जोश नाम से ग्रुप एक्टिव है जिसमें भारत विरोधी मैसेज डालकर वायरल किए जा रहे हैं। जनसेवा केंद्र संचालक पलड़ा गांव निवासी नईम भी इस ग्रुप का एडमिन है। ग्रुप में भारत व पाकिस्तान के नागरिकों को जोड़ा गया है। ग्रुप के एडमिन द्वारा भारत विरोधी मैसेज डालकर राष्ट्र ध्वज व भारत देश का अपमान किया जा रहा है।

गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज
एसओ चितवन कुमार ने बताया कि आरोपित नईम के खिलाफ आइपीसी की धारा 292, राष्ट्र गौरव अपमान अधिनियम 1971 की धारा 2 व सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2008 की धारा 66 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित का मोबाइल भी कब्जे में ले लिया है।
यह है मामला
कई दिन पहले पलड़ा गांव निवासी नईम ने जोश नामक ग्रुप को ज्वाइन कर लिया, जिसके कुछ ही देर बाद उसे ग्रुप एडमिन बना दिया गया। नईम ने ग्रुप में अपने 110 से ज्यादा जानकार लोग भी जोड़ लिए, जिनमें पलड़ी गांव में सिंडीकेट बैंक शाखा का बैंक मित्र भी शामिल था। कई और बैंक के कर्मचारियों को जोड़ लिया गया। देखते ही देखते ग्रुप में पाकिस्तान से जुड़ी वीडियो, फोटो और कमेंट्स आने शुरू हो गए। स्थानीय लोगों ने हिंदुस्तान का झंडा आदि ग्रुप में डाला तो दूसरी ओर से हिंदुस्तान के फोटो आदि को अपमानित किया गया, जिसको लेकर हिंदुस्तान और पाकिस्तान के लोगों में पोस्ट युद्ध शुरू हो गया था। इसके बाद कई लोग ग्रुप लेफ्ट कर गए।
chat bot
आपका साथी