सामाजिक समस्याओं के समाधान में खाप की महत्वपूर्ण भूमिका

आजमपुर मुलसम गांव में गुलियान खाप चौधरी सुनील गुलियान ने कहा कि खाप पंचायत एवं खाप व्यवस्था एक सामाजिक व्यवस्था है। यह विवादों का समाधान कराती है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 09:28 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 09:28 PM (IST)
सामाजिक समस्याओं के समाधान में खाप की महत्वपूर्ण भूमिका
सामाजिक समस्याओं के समाधान में खाप की महत्वपूर्ण भूमिका

बागपत, जेएनएन। आजमपुर मुलसम गांव में गुलियान खाप चौधरी सुनील गुलियान ने कहा कि खाप पंचायत एवं खाप व्यवस्था एक सामाजिक व्यवस्था है। समाज में फैली कुरीतियों एवं विवादों का समाधान कराने में खाप पंचायत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

आजमपुर मुलसम गांव में योगेंद्र सिंह गुलियान के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए गुलियान खाप के चौधरी सुनील गुलियान ने कहा कि खाप पंचायतों की समाज में फैली कुरीतियों को दूर कराने, आपसी मन मुटाव दूर कराने तथा सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रधानमंत्री ने तीन कृषि कानून वापसी करने की घोषणा की है, जो सराहनीय कदम है। कृषि कानून वापसी को लेकर किसान एक वर्ष से दिल्ली बार्डर पर धरना देकर बैठे हैं। यह किसानों के संघर्ष का ही परिणाम है। प्रधानमंत्री किसानों की बाकी मांगों पर भी विचार कर समाधान कराने का प्रयास करें। सरकार ने पराली जलाने को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया है। सरकार किसानों के दर्द को समझे। इस मौके पर लंबरदार जगदीश गुलियान, केपी सिंह गुलियान, योगेंद्र गुलियान, रमेश चंद आर्य आदि मौजूद रहे।

घरेलू कलह से तंग वृद्ध ने की आत्महत्या

संवाद सूत्र, रमाला : घरेलू कलह से तंग आकर एक बुजुर्ग ने कासिमपुर खेड़ी फाटक के निकट ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। स्वजनों ने बताया कि महिपाल किशनपुर बराल स्टैंड पर मोची का काम करते थे। वह दो दिनों से तनाव में थे। रविवार को सुबह वह बिना बताए घर से निकले थे। उन्होंने सुबह के समय दिल्ली से शामली जा रही ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। यात्रियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इंस्पेक्टर एनएस सिरोही का कहना है कि स्वजन ने बुजुर्ग का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है।

chat bot
आपका साथी