दौड़ते सैकड़ों वाहन, कार्रवाई सिर्फ एक या दो पर

ईपीई व दिल्ली एनएच पर दिन रात सैकड़ों ओवरलोड वाहन दौड़ते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Nov 2020 08:50 PM (IST) Updated:Wed, 04 Nov 2020 08:50 PM (IST)
दौड़ते सैकड़ों वाहन, कार्रवाई सिर्फ एक या दो पर
दौड़ते सैकड़ों वाहन, कार्रवाई सिर्फ एक या दो पर

बागपत, जेएनएन। ईपीई व दिल्ली एनएच पर दिन रात सैकड़ों ओवरलोड वाहन दौड़ते हैं। एआरटीओ ने चेकिग कर ईपीई से दो ओवरलोड वाहनों को पकड़ा। टीम के लौटते ही फिर वाहन फर्राटा भरने लगे।

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर ओवरलोड वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित हैं। ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए एंट्री प्वाइंट पर वेट मशीन भी लगी है। आज ढाई साल बाद भी मशीन शोपीस बनी है। एक्सप्रेस-वे के साथ दिल्ली नेशनल हाईवे पर भी ओवरलोड वाहन दिन -रात दौड़ते हैं। एआरटीओ की तरफ से कभी-कभी चेकिग कर एक दो वाहन पर कार्रवाई की जाती है। विभागीय विभीषण के सूचना देने पर ओवरलोड वाहन मार्ग पर किनारे खड़े हो जाते हैं। मंगलवार रात को एआरटीओ सुभाष राजपूत ने ईपीई से ओवरलोडिग में दो गिट्टी लदे ट्रक पकड़कर तहसील पर खड़े कराए। पूर्व की भांति टीम के लौटते ही फिर मार्गों पर ओवरलोड वाहन फर्राटा भरने लगे।

एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जल्द योजना के तहत कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी