अवैध मिट्टी खनन करते दो लोग गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने ग्राम लधवाड़ी के जंगल में अवैध रूप से मिट्टी खनन करते दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 09:41 PM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 09:41 PM (IST)
अवैध मिट्टी खनन करते दो लोग गिरफ्तार
अवैध मिट्टी खनन करते दो लोग गिरफ्तार

बागपत, जेएनएन। कोतवाली पुलिस ने ग्राम लधवाड़ी के जंगल में अवैध रूप से मिट्टी खनन करते दो लोगों को गिरफ्तार किया। मुख्य दो आरोपित पुलिस के सामने से फरार हो गए। पुलिस ने वहां से एक जेसीबी मशीन व एक डंफर बरामद किया।

ग्राम लधवाड़ी के जंगल में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पुलिस टीम ने छापामारी की तो खनन करने वालों ने पुलिस टीम पर ही फायरिग शुरू कर दी थी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई तो फायरिग करने वाले दो लोग खेतों के रास्ते फरार हो गए। पुलिस ने अन्य दो लोगों गिरफ्तार किया। कोतवाली एसआइ अभिषेक सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपित जेसीबी मशीन आपरेटर विकास निवासी ग्राम नौगावा (सहारनपुर) और डंफर चालक भूरा निवासी ग्राम खुब्बीपुर निवाड़ा है। उनके पास से एक-एक चाकू के अलावा एक जेसीबी मशीन व एक डंफर बरामद हुआ है। फरार आरोपितों का पता लगाया जा रहा है। उनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। चार लुटेरों पर पुलिस ने की गैंगस्टर की कार्रवाई

पूर्वी यमुना नहर पटरी पर रटौल के पास महरमपुर गांव निवासी नरेंद्र पुत्र कालूराम व उसके साथी से 17 दिसंबर की रात चार बदमाशों ने मारपीट कर नकदी लूटी थी। घटना को अंजाम देकर बदमाश फायरिग कर जंगल में फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चांदीनगर थाना के कहरका निवासी अमित पुत्र जयकुमार उर्फ सुक्खे त्यागी, अखिल त्यागी पुत्र मन्फू त्यागी, आकाश पुत्र कृष्णपाल त्यागी पर योगेश पुत्र अवीनश को घटना में संलिप्त पाया था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब पुलिस ने चारों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की। इसमें एक लूट का आरोपित जमानत पर जेल से बाहर है जबकि तीन जेल में। गैंगस्टर के आरोपित की तलाश में पुलिस ने कई स्थान पर दबिश लेकिन हाथ नहीं लगा। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी