माफिया चीर रहे यमुना का सीना, प्रशासन बना अंजान

क्षेत्र में सुभानपुर व मवीकलां में अवैध रेत खनन का कारोबार चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 08:54 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 08:54 PM (IST)
माफिया चीर रहे यमुना का सीना, प्रशासन बना अंजान
माफिया चीर रहे यमुना का सीना, प्रशासन बना अंजान

बागपत, जेएनएन। क्षेत्र में सुभानपुर व मवीकलां में अवैध रेत खनन का कारोबार चल रहा है। दिन-रात दर्जनों ट्रैक्टर-ट्राली सुभानपुर व मवीकलां एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे से रेत लेकर गाजियाबाद व अन्य स्थानों पर रेत सप्लाई करते हैं। रेत लदे वाहन पुलिस चौकियों के सामने से निकलते हैं, पर पुलिसकर्मी जेब गर्म कर कदम पीछे खींच लेते हैं। एक दो बार प्रशासन ने यमुना खादर में छापामारी की, लेकिन तब तक माफिया वाहनों को हटा देते हैं। यमुना में मशीन से रात में रेत निकालने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में एसडीएम दुर्गेश मिश्रा ने जानकारी से इन्कार कर जांच कराने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी