ज्वार का रंग लाल है तो नहीं कोई रोग, दवाओं से दूर रखें फसल

खेतों में लहलहा रही ज्वार की फसल में लाल रंग का आना किसानों के लिए चिता का विषय बन गया है। कृषि विशेषज्ञ किसानों को इसे रोग न समझने और फसल पर कीटनाशक का छिड़काव नहीं करने की सलाह दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:34 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:34 PM (IST)
ज्वार का रंग लाल है तो नहीं कोई रोग, दवाओं से दूर रखें फसल
ज्वार का रंग लाल है तो नहीं कोई रोग, दवाओं से दूर रखें फसल

बागपत, जेएनएन: खेतों में लहलहा रही ज्वार की फसल में लाल रंग का आना किसानों के लिए चिता का विषय बना हुआ है। फसल को रोगग्रस्त समझकर किसान परेशान हो रहे हैं। किसान फसल पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी कर रहे हैं।

खेतों में तैयार ज्वार, बाजरा आदि की फसल इस समय चारे के लिए काटी जा रही है। ज्वार की फसल में कहीं-कहीं पौधों का रंग गहरा लाल होने लगा है, जिससे किसान उसे रोग समझ रहे हैं। ऐसा फौलादनगर, बोपुरा, तमेलागढ़ी, झुंडपुर, मिलाना, सरौरा, बामनौली, इदरीशपुर, हिम्मतपुर सूजती, गांगनौली आदि गांवों की रेतीली भूमि में अधिक दिखाई दे रहा है। कुछ किसान इसे रोग मानते हुए फसल को बचाने के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं।

कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डाक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि वर्तमान समय में ज्वार की फसल में कहीं-कहीं पर मैग्नीशियम या जिक आदि सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी देखने को मिल रही है। इसे किसान इसे रोग समझकर कीटनाशक या फफूंदीनाशक दवाओं का प्रयोग करते हैं, जबकि चारे की फसलों पर किसी भी प्रकार के रसायन का प्रयोग वर्जित है। यह कोई रोग नहीं है। इससे किसान परेशान न हों। यदि चारे की फसल की पत्तियां किसी कीट द्वारा काटी गई हैं तो इस पर पांच एमएल नीम के तेल को प्रति लीटर पानी की दर से मिलाकर चारे की फसल पर स्प्रे करें। कीटनाशक दवाओं के छिड़काव से विशेषकर दुधारू पशुओं को नुकसान पहुंचता है।

शोहदों से महिला परेशान

एसपी से शिकायत

बागपत : सिघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी का निकाह गौतमबुद्धनगर के युवक के साथ हुआ था। बेटी का अपने पति से विवाद चल रहा है। बेटी अपने दो बच्चों के साथ उनके पास गांव में ही रहती है। आरोप है कि गांव के कुछ युवक उसकी बेटी पर बुरी नजर रखते हैं। आए दिन मकान के सामने गली में खड़े होकर अशोभनीय टिप्पणी करते हैं। आरोपितों ने मकान में घुसकर बेटी के साथ अभद्रता की। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी बी दी। इससे परेशान होकर मंगलवार को बेटी ने एसपी से शिकायत की। एसपी अभिषेक सिंह ने महिला थाना पुलिस को बुलवाकर पीड़ित महिला को साथ भेजा और मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी