यज्ञ से होगा मानव जीवन प्रकाशित : देवेंद्रपाल

बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय में श्री गांधी धाम समिति के तत्वावधान में यज्ञ हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 07:35 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 07:35 PM (IST)
यज्ञ से होगा मानव जीवन प्रकाशित : देवेंद्रपाल
यज्ञ से होगा मानव जीवन प्रकाशित : देवेंद्रपाल

बागपत, जेएनएन। बरनावा के लाक्षागृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय में श्री गांधी धाम समिति के तत्वावधन में ब्रह्मर्षि कृष्णदत्त महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सामवेद परायण यज्ञ की विश्व कल्याण की कामना के साथ पूर्णाहुति संपन्न हुई। उत्तर प्रदेश आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान देवेंद्र पाल आर्य ने कहा कि अग्निहोत्र से हमारा जीवन प्रकाशित व आत्मा संस्कारित होती है। मानव मात्र के कल्याण के लिए सर्वोत्तम कार्य यज्ञ है। ब्रह्मर्षि कृष्णदत्त महाराज के जन्मोत्सव को घरों में दैनिक यज्ञ करने का संकल्प लेकर सार्थक बनाए। महर्षि दयानंद ने वैदिक विचारधारा के प्रचार प्रसार के लिए आर्य समाज की स्थापना की। आर्य समाज वैदिक शिक्षा प्रसार व सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए कार्य कर रहा है। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य गुरुवचन, योगाचार्य अरविद शास्त्री, विनोद शास्त्री, सुनील शास्त्री, शोदान शास्त्री, देवेंद्र शास्त्री ने भी वेदोपदेश दिया। इस अवसर पर यशोधर्मा सोलंकी, राजपाल त्यागी, सुशील राणा, रवि शास्त्री, मानसिंह यादव, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। पुलिस ने लौटाया कुख्यात अंकित का सामान

खैला के कुख्यात अंकित बाबा की तिहाड़ जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कुर्क किया सामान लौटा दिया है। सामान पुलिस ने गांव में स्वजन के सुपुर्द किया।

खैला गांव के एक लाख का इनामी रहा अंकित गुर्जर उर्फ बाबा उस समय सुर्खियों में आया था जब 2019 में विनोद पुत्र राजेराम की हत्या का आरोप लगा था। पुलिस के इनामी घोषित करने के बाद भी वह पकड़ में नहीं आया था। कोर्ट के आदेश पर अंकित के मकान की दो साल पूर्व कुर्की की गई थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ में अंकित को गिरफ्तार किया था।

जेल में रहते हुए अपनी मां गीता देवी को ग्राम प्रधान का चुनाव लड़वाया और जीत दर्ज की। चार अगस्त को अंकित की दिल्ली में तिहाड़ जेल में मौत हो गई थी। स्वजन ने कोर्ट में कुर्क हुए समान को वापस दिलाने की अर्जी लगाई। कोर्ट के आदेश पुलिस ने गुरुवार को पुलिस ने स्वजन को थाना में जब्त हुआ सामान वापस लौटाया। एसओ सतेंद्र सिंह ने सामान लौटाने की पुष्टि की।

chat bot
आपका साथी