हाइवे पर नहीं मार पाया परिदा भी पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के वक्त बागपत की सड़कें जाम हुई। रूट डायवर्जन की व्यवस्था भी ज्यादा कारगर साबित नहीं हुई। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर पांच किलोमीटर के एरिया में तो परिदा भी पर नहीं मार पाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:38 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:38 PM (IST)
हाइवे पर नहीं मार पाया परिदा भी पर
हाइवे पर नहीं मार पाया परिदा भी पर

बागपत, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के वक्त बागपत की सड़कें जाम हुई। रूट डायवर्जन की व्यवस्था भी ज्यादा कारगर साबित नहीं हुई। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर पांच किलोमीटर के एरिया में तो परिदा भी पर नहीं मार पाया। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए एसपी अभिषेक सिंह ने बुधवार शाम अवगत करा दिया था कि गुरुवार सुबह छह से दोपहर दो बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। मुजफ्फरनगर, शामली की ओर से बड़ौत होते हुए सोनीपत जाने वाले भारी वाहन गौरीपुर मोड़ तिराहे से निवाड़ा चेकपोस्ट होते हुए जाएंगे। मुजफ्फरनगर, शामली की ओर से बड़ौत होते हुए मेरठ, गाजियाबाद एवं दिल्ली जाने वाले भारी वाहन अमीनगर सराय होते हुए जाएंगे। दिल्ली, गाजियाबाद की ओर से मेरठ, सोनीपत, शामली व मुजफ्फरनगर जाने वाले भारी वाहन बागपत के राष्ट्रवंदना चौक से पहले महिला थाना कट, मेरठ बाइपास व अमीनगर सराय होते हुए जाएगे। गुरुवार सुबह दस बजे से दोपहर ढाई बजे तक बागपत से गौरीपुर मोड़ के बीच पुलिस ने हल्के वाहन भी नहीं चलने दिए। जगह-जगह बैरियर लगाकर वाहनों को रोका गया। यात्रियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। मुख्यमंत्री के बागपत से प्रस्थान के बाद ही वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।

बुग्गी लगाकर व सड़क पर टायर डालकर रोके वाहन

पुलिस ने वाहनों को रोकने के लिए रोड पर टायर डाले। इतना ही नहीं सड़क के बीच में बुग्गी भी खड़ी की गई थी। कर्मचारियों को कमरों में रोका

मुख्यमंत्री के आने के बाद सीएमओ कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियों को कक्षों में से सुरक्षा कर्मियों ने बाहर नहीं निकलने दिया। कुछ कर्मचारी छतों पर जाने लगे तो उन्होंने पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। कोई भी कक्ष से बाहर नहीं निकला। परिसर में भी पुलिस बल तैनात रहा है।

कर्मचारियों का स्वीकार किया अभिवादन

जिला अस्पताल से निरीक्षण कर सिसाना जाते समय डीआइओएस, बीएसए और विकास भवन के बाहर मुख्यमंत्री को देखने के लिए कर्मचारियों की भीड़ लग गई। मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। सभी कर्मचारी उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक दिखे।

एक ही रात में बदल दिया जिला अस्पताल का नजारा

मुख्यमंत्री के निरीक्षण के कारण एक ही रात में जिला अस्पताल का नजारा बदल दिया गया। सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करा दिया गया। महिला अस्पताल के बाहर पानी भरा हुआ था उसको भी पंपसेट से निकलवा दिया गया। साजसज्जा की गई थी। पीकू सेंटर से लेकर महिला अस्पताल को चकाचक कर दिया गया था। गंदगी को साफ करवा दिया गया था। मार्ग के गड्ढे भी भरवा दिए गए थे।

chat bot
आपका साथी