छह दिसंबर : बागपत को चार जोन और 16 सेक्टर में बांटा

अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को हुई घटना की बरसी के मद्देनजर बागपत को चार जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। जनपद में हाई अलर्ट घोषित हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 10:44 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:11 AM (IST)
छह दिसंबर : बागपत को चार जोन और 16 सेक्टर में बांटा
छह दिसंबर : बागपत को चार जोन और 16 सेक्टर में बांटा

बागपत, जेएनएन। अयोध्या में छह दिसंबर 1992 को हुई घटना की बरसी के मद्देनजर बागपत को चार जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। जनपद में हाई अलर्ट घोषित हो गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है।

इसको लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसर पिछले कई दिनों से तैयारियों में लगे हुए थे। थानों पर गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की मीटिग कर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसी क्रम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। बरसी की पूर्व संध्या पर पुलिस अपने-अपने प्वाइंट पर तैनात हो गई है। बागपत कोतवाली प्रभारी अरविद कुमार ने नगर और पुराना कस्बा में फ्लैग मार्च निकाला। इसी तरह अन्य थानों की पुलिस ने किया। मिश्रित आबादी क्षेत्र और भीड़ वाले इलाकों पर पुलिस की ज्यादा नजर है। खुफिया तंत्र भी हरकत में आ गया है। उनके द्वारा पुलिस अफसरों को पल-पल की जानकारी दी जा रही है।

एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोई भी जुलूस, नारेबाजी नहीं करेंगा। यदि किसी ने ऐसा करने का प्रयास किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बॉर्डर पर पुलिस तैनात

यूपी-हरियाणा की सीमा निवाड़ा चौकी, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के यमुना पुल और छपरौली क्षेत्र में पुलिस तैनात है। वाहनों की चेकिग की जा रही है। खादर के रास्ते आने-जाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। होटल में मिले तमिलनाडु के खिलाड़ी

पुलिस ने होटल, ढ़ाबों की तलाशी ली तो नगर के एक गेस्ट हाउस में तमिलनाडु के कई खिलाड़ी मिले। पुलिस ने उनके पहचान पत्र देखे। उनके बारे में जानकारी की तो पता चला कि वह क्रिकेट खेलने आए हुए है। आंबेडकर परिनिर्वाण दिवस आज, पुलिस मुस्तैद

जासं,बागपत : भारतीय सविधान के निर्माता एवं समाज सुधारक डॉक्टर भीमराव आंबेडकर का शुक्रवार (आज) परिनिर्वाण है। इसको लेकर भी पुलिस अलर्ट है। जनपद में डॉक्टर भीम राव आंबेडकर की सात प्रतिमाएं है। रटौल में दो, कस्बा अमीनगर सराय, राजपुर खामपुर, भड़ल, दाहा, दरकावदा गांव में एक-एक मूर्तियां है। अफसरों ने मूर्तियों की सुरक्षा में पुलिस तैनात कर दी है।

chat bot
आपका साथी