महिला की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, एक और मिला डेंगू का मरीज

यमुना रोड पर डेंगू से पूर्व सभासद की पुत्रवधु की मौत की खबर दैनिक जागरण में छपी थी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 10:21 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 10:21 PM (IST)
महिला की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, एक और मिला डेंगू का मरीज
महिला की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग, एक और मिला डेंगू का मरीज

बागपत, जेएनएन। यमुना रोड पर डेंगू से पूर्व सभासद की पुत्रवधु की मौत की खबर दैनिक जागरण में 20 अक्टूबर के अंक में प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे मोहल्ले में डेंगू की जांच की। कैंप लगाकर लोगों का इलाज किया। एक घर में जहां डेंगू का लार्वा मिला, वहीं एक व्यक्ति डेंगू संक्रमित मिला है।

डेंगू लोगों की जान ले रहा है। मंगलवार को बागपत के यमुना रोड पर पूर्व सभासद राजपाल कश्यप की पुत्रवधू रश्मि पत्नी संजीव की मौत हो गई। मौत की खबर से जहां आस-पास रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं परिवार में चार बच्चों के सिर से मां का साया छिन गया। दैनिक जागरण ने 'जिले में बुखार ने ली एक और रोगी की जान' शीर्षक से खबर प्रकाशित की। महिला को डेंगू था। खबर प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हरकत में आया। बागपत सीएचसी अधीक्षक डा. विभाष राजपूत अपनी टीम के साथ और जिला मलेरिया रोग अधिकारी डा. सुरुचि मस्किटो ब्रिडर चेकर टीम के साथ मोहल्ले में पहुंचे। टीम ने जांच पड़ताल करनी शुरू की, तो लोगों में भी राहत महसूस हुई। वहीं पर एक हेल्प कैंप लगाया, जिसमें 57 मरीजों की जांच की गई। 29 मरीजों में सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मिले। इनमें एक व्यक्ति को प्रारंभिक जांच में डेंगू की पुष्टि हुई, जिसको सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसकी भी लगातार प्लेटलेट्स कम हो रही थी, जिसको जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा। डा. विभाष राजपूत ने बताया कि टीम ने 30 से 35 घरों में जांच की। एक घर में हालत खराब थी। कूलर में पानी भरा हुआ था, जिसके पानी की जांच कराई तो उसमें डेंगू का लार्वा मिला। उस घर में किरायेदार रह रहे थे। अन्य जगह भी बहुत गंदगी थी। रात में ही फागिग भी करा दिया गया था। अगले रोज यानी बुधवार को एंटी लार्वा छिड़काव और कैंप लगाया है।

chat bot
आपका साथी