आम जन बेपरवाह, स्वास्थ्य विभाग में अलर्ट

जिले में कोरोना संक्रमण से एक महीने में हुई छह मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 09:11 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 09:11 PM (IST)
आम जन बेपरवाह, स्वास्थ्य विभाग में अलर्ट
आम जन बेपरवाह, स्वास्थ्य विभाग में अलर्ट

बागपत, जेएनएन। जिले में कोरोना संक्रमण से एक महीने में हुई छह मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। बावजूद इसके बाजार में कोरोना को लेकर कहीं कोई जागरूकता नहीं दिखाई दे रही।

लाकडाउन के बाद अनलाक में मास्क और दुकानों पर सैनिटाइजर रखने की शर्त पर बाजार खोलने की अनुमति दी गई थी, लेकिन बाजार में अधिकांश दुकानदार और ग्राहक बिना मास्क ही नजर आते हैं। बाजार में सुबह-शाम भीड़ उमड़ रही है और कोई भी शरीरिक दूरी पालन करता नहीं दिखाई देता। शहर में कोविड-19 की गाइडलाइन का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। सबसे खराब स्थिति शहर की किताबों वाली गली, और अतिथि भवन रोड की है। यहां आने वाले ग्राहक और दुकानदार मास्क को जैसे भूल ही चुके हैं। इसके अलावा दुकानों पर रखे सैनिटाइजर शो पीस बनकर रह गए हैं। पुलिस मुख्य मार्गों पर तो चालान काट रही है मगर बाजार में छापामारी अभियान नहीं चलाया जा रहा। एक महीने में हो चुकी हैं छह मौतें

नवबंर माह में जिले में कोरोना संक्रमण के पीड़ित छह लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को पशु पैठ में अभियान चलाया और पशु व्यापारियों के सैंपल लेकर जांच को भेजे। सीएचसी अधीक्षक डा. विजय कुमार ने बताया कि 139 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। रविवार का दिन बीता अच्छा, कोई नहीं मिला पाजिटिव

स्वास्थ्य विभाग और जिले के लोगों के लिए रविवार का दिन राहत देने वाला है। कई माह पहले जिले में कोई भी लोग कोरोना से पॉजिटिव नहीं मिला है। प्रशासन के अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो वह भी खुश हो गए है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग भी इस खबर से पूरी तरह गदगद है।

प्रभारी सीएमओ डा. भुजवीर सिंह ने बताया कि नवंबर माह में कोरोना के केस बढ़ते ही जा रहे थे। केस बढ़ने पर सैंपलिग की भी संख्या बढ़ा दी गई थी। एक दिन में 28 सौ तक नमूने लिए गए है। रविवार को भी कोई भी व्यक्ति पाजिटिव नहीं आया है। धार्मिक स्थलों से लेकर अन्य स्थानों पर नमूने लिए गए है। रविवार को 2183 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। दस लोग डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गए हैं।

chat bot
आपका साथी