दिल्ली व मुजफ्फरनगर से लौटे छह लोगों की हुई जांच

लॉकडाउन से पहले गैर जिले व प्रदेश में रुके लोग आहिस्ता आहिस्ता अपने घरों की तरफ बढ़ रहे हैं। लाइनपार बस्ती निवासी एक परिवार की रिश्तेदारी मुजफ्फरनगर में हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Apr 2020 09:07 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2020 09:07 PM (IST)
दिल्ली व मुजफ्फरनगर से लौटे छह लोगों की हुई जांच
दिल्ली व मुजफ्फरनगर से लौटे छह लोगों की हुई जांच

बागपत, जेएनएन। लॉकडाउन से पहले गैर जिले व प्रदेश में रुके लोग धीरे-धीरे अपने घरों की तरफ बढ़ रहे हैं। लाइनपार बस्ती निवासी एक परिवार की रिश्तेदारी मुजफ्फरनगर में है। यह परिवार लॉकडाउन से पूर्व शादी में शामिल होने गया था। लॉकडाउन के कारण महीना भर रिश्तेदारी में ही रहा। गत सप्ताह परिवार के सभी पांच लोग अपने घर वापस लौटे। उधर, रामपुर मोहल्ला का युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। बीते दिन वह घर वापस लौटा। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी छह लोगों की जांच की। सभी की सेहत का हाल जानकर होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी संक्रमण जुकाम, खांसी व बुखार होने पर तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की।

chat bot
आपका साथी