चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किया हवन

भाकियू कार्यालय पर शनिवार को किसान मसीहा स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 11:26 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 11:26 PM (IST)
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किया हवन
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किया हवन

बागपत, जेएनएन। भाकियू कार्यालय पर शनिवार को किसान मसीहा स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर हवन का आयोजन किया गया। पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। किसानों से बाबा टिकैत के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत जीवन भर किसानों की आवाज बने रहे। उन्होंने जीवन भर किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया और किसानों को संगठित कर आवाज उठाना सिखाया। किसानों से बाबा टिकैत के आदर्शों पर चलकर अपनी आवाज को बुलंद करने पर जोर दिया।

इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने किसानों से गाजीपुर बार्डर पर चलने का आह्वान किया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने लोगों को खीर का प्रसाद वितरित किया। हवन में संजय, जगदीश, राजपाल, सतपाल, राजकुमार सभासद, अश्वनी, अंकित, मोहित, ताहिर, राकेश, नीरज आदि मौजूद रहे। बाबा टिकैत की पुण्यतिथि मनाई

भाकियू के संस्थापक स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उनको याद किया।

कासिमपुर खेड़ी गांव में यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी राजेंद्र सिंह प्रधान के आवास पर चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए उनके चित्र में फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। राजेंद्र सिंह ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के हक के लिए जीवन भर लड़ते रहे। सरकार किसानों को परेशान कर रही है और उनके ऊपर किसान विरोधी तीन काले बिल थोप रही है। किसान तो पहले ही बिजली बिल और तेल के दाम बढ़ने से परेशान हैं। बाबा टिकैत हर समय किसानों के साथ खड़े रहते थे। इस दौरान दिनेश तोमर, भूपेंद्र सिंह, डाक्टर ओमप्रकाश, ओमवीर मुखिया, रविद्र मुखिया, विरेंद्र, डाक्टर अमित आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी