हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार को किया सम्मानित

हरियाणवी गाने 52 गज का दामन की गायिका रेणुका पंवार को गणमान्य लोगों ने सम्मानित किया। रेणुका का एक गाना 52 गज का दामन काफी हिट हो चुका है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:28 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:28 PM (IST)
हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार को किया सम्मानित
हरियाणवी गायिका रेणुका पंवार को किया सम्मानित

जेएनएन, बागपत: हरियाणवी गाने '52 गज का दामन' की गायिका रेणुका पंवार को गणमान्य लोगों ने सम्मानित किया।

औरंगाबाद मोहल्ला निवासी रेणुका पंवार आजकल हरियाणवी गायकों में चमकता सितारा हैं। उनका 52 गज का दामन गाना देश ही नहीं, विदेश में खूब धूम मचा रहा है। आठ माह में इस गाने को यू ट्यूब पर 100 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं। गुरुवार को गणमान्य लोगों ने रेणुका पंवार को सम्मानित किया। सोनू चौहान ने बिटिया के कदमों के निरंतर आगे बढ़ने की कामना की। रेणुका को उपहार देते हुए सभी ने आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। खाप चौधरी जितेंद्र सिंह, मनोज धामा, विनोद धामा, राहुल, दीपक शर्मा, हर्ष, अनुज कौशिक,अमरपाल, उमेश शर्मा, आयुष जैन, नितिन, जयप्रकाश धामा, संदीप प्रजापति, जिया शर्मा आदि शामिल रहे। मकानों से अवैध हटवाने को गरजी हिदू युवा वाहिनी

जागरण संवाददाता, बागपत: हिदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर बड़ौत में कांशीराम आवास योजना से बने मकानों से अवैध कब्जे हटवाने की मांग की है। डीएम को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट प्रभारी को देकर कहा कि आवंटियों को मकान मिल नहीं रहे, लेकिन लोगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। इसमें अधिकारियों और कर्मियों की मिलीभगत है। आवास नहीं मिलने से आवंटी परेशान हैं। हिदू युवा वाहिनी के

जिला सह प्रभारी आलोक शास्त्री, वैभव जैन आदि मौजूद रहे।

बसपाई बूथ और सेक्टर को करें मजबूत

जागरण संवाददाता, बागपत: शुक्रवार को बसपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी राजकुमार गौतम ने कहा कि सभी सेक्टर प्रभारी मजबूती से कार्य करें। जब हमारा बूथ और सैक्टर मजबूत होगा, तभी हम प्रदेश में अपनी सरकार बनाएंगे। सभी को मेहनत और लग्न से कार्य करना है। घर-घर जाकर बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे। बसपा सुप्रीमो को पांचवी बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ता जी जान से जुट जाए। मुख्य सेक्टर प्रभारी मेरठ मंडल मोहित आनंद, दयाराम सेन, जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर गौतम, हरपाल सिंह, बबलू कौशिक, हाजी फिरोज खान, बाबू राणा, हरपाल सिंह, सचिन चौहान, जुनैद, इरफान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी