दो पक्षों में संघर्ष, 14 घायल

रंछाड गांव में बच्चों के विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 09:35 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 09:35 PM (IST)
दो पक्षों में संघर्ष, 14 घायल
दो पक्षों में संघर्ष, 14 घायल

बागपत, जेएनएन। रंछाड गांव में बच्चों के विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें पांच महिलाओं समेत 14 लोग घायल हो गए।

थाना क्षेत्र के रंछाड गांव में मंगलवार रात रहीसुद्दीन व हैदर के बच्चों में मारपीट हो गई थी। इसकी जानकारी बच्चों ने स्वजनों को दी। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते संघर्ष हो गया। इसमें एक पक्ष से अफसाना, अनीस, रहीसुद्दीन, फरमान व मौसम और दूसरे पक्ष से हैदर, बाबर, एहसान, खालिद, वकीला, संजीदा, बबली व सलमा आदि घायल हो गई। सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

chat bot
आपका साथी