रुपयों के लेनदेन को लेकर दो समुदाय के लोग भिड़े, छह घायल

बूढ़पुर गांव में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच संघर्ष हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 07:54 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 07:54 PM (IST)
रुपयों के लेनदेन को लेकर दो समुदाय के लोग भिड़े, छह घायल
रुपयों के लेनदेन को लेकर दो समुदाय के लोग भिड़े, छह घायल

बागपत, जेएनएन। बूढ़पुर गांव में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो समुदाय के लोगों के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें दोनों पक्षों आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है।

बूढ़पुर गांव निवासी संजीव ने बताया कि उसने गांव के ही हकीमूद्दीन को रुपए उधार दे रखे हैं। शुक्रवार सुबह जब वह हकीमूद्दीन के घर रुपयों का तकादा करने गया तो वह आगबबूला होकर गाली गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो हकीमूद्दीन ने अपने बेटों के साथ मिलकर लाठी डंडों से उस पर हमला बोल दिया। शोर सुनकर संजीव के अन्य स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। घटनास्थल पर अफरातरफी मच गई। संघर्ष में संजीव पक्ष के सचिन, विकास, संजीव, रविता, बोबी घायल हो गए। उधर, हकीमूद्दीन पक्ष का आबिद भी घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसओ हेमेंद्र बालियान ने बताया कि दोनों पक्षों के चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी