जयंती पर याद किए गए महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद

महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:51 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:51 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद
जयंती पर याद किए गए महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद

बागपत, जेएनएन। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर लोगों ने उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में एडवोकेट मनोज कुमार आर्य ने कहा कि क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद ने अपने साहस, वीरता और राष्ट्र भक्ति से अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। वहीं अंशु आर्य ने कहा कि आजाद के सपनों को साकार करने के लिए नौजवान आगे बढ़कर संघर्ष करें। इसी दौरान सभी ने चंद्र शेखर आजाद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रियांशी आर्य, प्रेम सिंह राजपूत, प्रियंका आर्य, संदीप नीरज आदि मौजूद रहे। उधर, बागपत के रालोद कार्यालय पर भी अमर बलिदानी चंद्र शेखर आजादी की जयंती पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। रालोद नेता ओमवीर ढाका ने कहा कि महान क्रांतिकारी आजाद ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। आज की युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति के जज्बे से सबक सीखना चाहिए। इस मौके पर सुधीर, राजू, महेंद्र सिंह डागर, अनिरुद्ध शर्मा, जितेंद्र, पप्पू, रामपाल, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे। रालोद व भाजपा ने किया चंद्रशेखर आजाद को नमन

देश के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को रालोद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने 115वीं जयंती पर नमन किया। सभी ने आजाद के दिखाए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

औरंगाबाद मोहल्ला में सुनील शर्मा के आवास पर भारत माता के वीर सपूत व महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को 115वीं जयंती पर नमन किया। उनके चित्र सम्मुख पुष्प अर्पित कर जीवन पर प्रकाश डाला। उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रालोद नेता सोनू चौहान, ब्रहमपाल सिंह मेंबर, अरविद फौजी, जितेंद्र धामा, हाजी अख्तर, साबर अली, नौशाद, अफजल आदि मौजूद रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगराध्यक्ष संदीप प्रजापति के आवास पर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया। अजय नैन, नितिन सिघल, मनोज धामा, चेतन चंदेला, आयुष जैन, हर्ष शर्मा, अनुज धामा आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी