शूटर दादी प्रकाशी के पति का निधन

बागपत जेएनएन। जौहड़ी गांव की वयोवृद्ध शूटर दादी प्रकाशी तोमर के पति जय सिंह का निधन हो गया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 11:32 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 11:32 PM (IST)
शूटर दादी प्रकाशी के पति का निधन
शूटर दादी प्रकाशी के पति का निधन

बागपत, जेएनएन। जौहड़ी गांव की वयोवृद्ध शूटर दादी प्रकाशी तोमर के पति जय सिंह का निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे।

दादी प्रकाशी के पुत्र रामबीर, प्रमोद, सोमपाल व सुरेंद्र ने बताया कि मंगलवार को भोजन करते समय अचानक पिता जय सिंह की तबियत खराब हो गई। उन्हें इलाज के लिए बड़ौत ले गए, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। जय सिंह किसान थे। उनके चार पुत्र व चार पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार है। उनकी पुत्री सीमा तोमर अंतरराष्ट्रीय शूटर है। पौत्री रूबी पंजाब पुलिस में इंस्पेक्टर हैं। गणमान्य लोगों ने घर पहुंचकर स्वजन को सांत्वना दी।

पहले जेठानी का, अब पति का छूटा साथ

दादी प्रकाशी की जेठानी शूटर दादी चंद्रो तोमर का कोरोना से निधन हो गया था। जेठानी के निधन के बाद दादी प्रकाशी अकेली रह गईं थी। इस सदमे से वह अभी उबर भी नहीं पाई थीं कि अब पति का साथ भी छूट गया।

फिर खराब होने लगी आबोहवा

जागरण संवाददाता, बागपत: हवा की सेहत फिर खराब होने लगी है। बुधवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 195 रहा, जो मंगलवार को 174 था। यानी एक्यूआई में 21 अंकों की बढ़ोत्तरी हुई है। यदि बागपत की हवा और थोड़ी खराब हो गई तो बागपत फिर ओरेंज या रेड जोन में शामिल हो जाएगा।

वहीं तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से ठंड में बढोत्तरी होने लगी है। न्यूनतम तापमान नौ तथा अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा है। ठंड की वजह से बुधवार को दिन छिपने से पहले ही लोगों ने घरों की राह पकड़ने से बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।

chat bot
आपका साथी