बिना भेदभाव विकास कर रही सरकार :सांसद

सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने रविवार को मीतली में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 11:35 PM (IST)
बिना भेदभाव विकास  कर रही सरकार :सांसद
बिना भेदभाव विकास कर रही सरकार :सांसद

बागपत, जेएनएन। सांसद डा. सत्यपाल सिंह ने रविवार को मीतली में निर्माणाधीन स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के सबका विकास कर रही है। स्टेडियम बनने से कई गांव के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा। गांव वाले भी स्टेडियम में शादी आदि आयोजन करा सके हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आह्वान किया। कहा कि जल्द मीतली गांव में मेडिकल कॉलेज बनने जा रहा है। मेडिकल कॉलेज बनने से आसपास के लोगों को रोजगार मिलेगा। आज प्रदेश में कानून का राज है और अपराधी जेल में हैं। अब लोग अपराध करने से भी डरते हैं। सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह, सुभाष पहलवान, पूर्व प्रमुख जितेंद्र धामा, अनिल तोमर, सचिन डागर, तरसपाल सिंह, इंद्रपाल प्रधान, ठाकुर वीरेंद्र प्रधान, एड. मनोज आर्य, योगेंद्र प्रधान, राकेश प्रधान, संजय प्रधान, करतार पहलवान, प्रदीप प्रधान आदि मौजूद रहे। भाजपा सरकार कमजोर वर्ग के लोगों का भला कर रही है: सुनील

उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील भराला रविवार को शहर के न्यू रामनगर में नगर पालिका बड़ौत के अर्बन विशेषज्ञ लोकेश वत्स के आवास पर एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान सुनील भराला ने कहा कि भाजपा सरकार कमजोर वर्ग के लोगों के हितों में कार्य कर रही है। यह पहली सरकार है जो कमजोर लोगों की हर स्तर पर सहायता कर रही है और उनके लिए योजनाएं भी चला रही है। अध्यापक दिनेश शर्मा, मेरठ नगर निगम के सहायक अभियंता दुष्यंत वत्स, ओमकार दत्त शर्मा, राजवीर शर्मा, अरुण वत्स, आकर्षित, अविरल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी