जागरूक हो नारी, शिक्षा के बिना उन्नति संभव नहीं

पलड़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में सर्व शिक्षा अभियान के तहत नारी चौपाल एवं बालिका शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें जिला समंवयक डा. संगीता शर्मा ने कहा कि शिक्षा के बिना उन्नति संभव नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Nov 2019 06:28 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:28 PM (IST)
जागरूक हो नारी, शिक्षा के  बिना उन्नति संभव नहीं
जागरूक हो नारी, शिक्षा के बिना उन्नति संभव नहीं

बागपत, जेएनएन : पलड़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में सर्व शिक्षा अभियान के तहत नारी चौपाल एवं बालिका शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें जिला समन्वयक डा. संगीता शर्मा ने कहा कि शिक्षा के बिना उन्नति संभव नहीं है। नारी को शिक्षा के प्रति जागरूक बनना होगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे को धरातल पर भी उतारना होगा। बालिका शिक्षा के प्रति अभिभावक जागरूक बने। बालिका शिक्षा को सार्थक बनाने के लिए संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम में जन समुदाय तथा मातृ शक्ति को जागरूक करने एवं शिक्षा की मूल धारा से जोड़ने पर चर्चा की गई। सर्व शिक्षा अभियान द्वारा संचालित मीना मंच, मीना चौपाल, पावर एंजिल आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस मौके पर अशोक भाटी, पवन कुमार, शिवकुमार चौधरी, तहजीबुल हसन, स्वाति, रवीश कुमार, यशपाल शर्मा, यामीन खां अंसारी, रामवीर फौजी, जाबिद, दिनेश कुमार, प्रवीण आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी