गणपति बप्पा मोरया..अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे से गूंजी नगरी

जिलेभर में घरों और पंडालों में विराजमान प्रथम पूजनीय भगवान गणेश को अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:52 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:52 PM (IST)
गणपति बप्पा मोरया..अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे से गूंजी नगरी
गणपति बप्पा मोरया..अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे से गूंजी नगरी

बागपत, जेएनएन। जिलेभर में घरों और पंडालों में विराजमान प्रथम पूजनीय भगवान गणेश को अनंत चतुर्दशी के मौके पर विदाई देते हुए धूमधाम के साथ यमुना में विसर्जित किया। धार्मिक और भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। अबीर गुलाल उड़ाते हुए गणपति बप्पा मोरया..अगले बरसत तो जल्दी आग के जयकारे लगाए। बप्पा के जयकारों से नगरी गुंजायमान हो गई। इस दौरान लोगों में गजब का धार्मिक उत्साह दिख रहा था।

जिले में विभिन्न स्थानों पर गणेश महोत्सवों का आयोजन चल रहा था। दस दिनों तक विधि विधान से गणपति की पूजा अर्चन लगातार भक्तों ने की। शाम के समय हवन और पूजन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती थी। श्रद्धालुओं का प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। अनंत चतुर्दशी के मौके पर घरों और पंडाले में विराजे गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना के बाद ट्रैक्टर-ट्रालियों में सवार किया। उसके बाद डीजी की धुनों पर धार्मिक गीतों के साथ नगर की परिक्रमा करते हुए यमुना नदी में विसर्जन के लिए भक्तजन पहुंचे। श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। यहां पर विधि विधान से पूजा की गई, उसके बाद यमुना में भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जित कर दिया।

कुलदीप भारद्वाज, टीटू, प्रमोद, शिवकुमार, शिखर, ओमपाल, धर्मेंद्र, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे। वहीं भजन विहार कालोनी से भी धूमधाम से भगवान गणेश की प्रतिमा को यमुना में विसर्जित किया। श्री सनातन धर्म युवा समिति ने मिलकर शालीग्राम मंदिर बागपत के पास भगवान गणेश की पूजा अर्चना की। शोभायात्रा निकाली गई। पुजारी हर्ष शर्मा, गौरव कुमार, पवन, रवि, दीपांसु, भोलू, सचिन गुप्ता, हिमांशु आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी