श्मशान बदहाल होने पर रास्ते पर अंतिम संस्कार

पिचौकरा गांव के श्मशान स्थल पर जलभराव होने से भाजपा नेता के चाचा के शव का अंतिम संस्कार किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 11:49 PM (IST)
श्मशान बदहाल होने पर रास्ते पर अंतिम संस्कार
श्मशान बदहाल होने पर रास्ते पर अंतिम संस्कार

बागपत, जेएनएन। पिचौकरा गांव के श्मशान स्थल पर जलभराव होने से भाजपा नेता के चाचा के शव का अंतिम संस्कार रास्ते पर ही करना पड़ा। बदहाली से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की।

पिचौकरा गांव में भाजपा मंडल मंत्री अमरवीर कश्यप के चाचा राजे का गुरुवार रात को बीमारी से निधन हो गया था। शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण अंतिम संस्कार करने पहुंचे, तो श्मशान स्थल में जलभराव मिला। जिसके बाद शव की अंत्येष्टि के लिए जगह नहीं मिलने पर ग्रामीणों को मजबूर होकर रास्ते पर ही अंतिम संस्कार करना पड़ा। श्मशान स्थल बदहाल होने से गुस्साए विपिन, कृष्ण, जयपाल चौधरी, सुखमाल, फेरू सिंह, रोहित, अक्षय, किरणपाल, सुमेश, दीपक कश्यप, संजीव, नीरज, सोनू, राहुल, मुनी़फ, विकास आदि ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया। अधिकारियों से श्मशान स्थल से जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। डीएम ने लिया संज्ञान

पिचौकरा गांव में शमशान स्थल के बदहाल होने के बाबत ग्रामीणों ने दूरभाष पर डीएम राजकमल यादव से वार्ता की। डीएम ने अधीनस्थों को श्मशान परिसर को जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। मोहन बाबा ने बचाई श्रद्धालुओं की जान

राजस्थान के खोली धाम पहुंचने से पहले ही हरियाणा में हादसे में श्रद्धालु घायल हो गए। इस घटना से हर कोई दुखी है। उनकी जुबां से निकला कि मोहन बाबा ने ही श्रद्धालुओं की जान बचाई है।

कस्बा अग्रवाल मंडी के वार्ड नंबर एक के युवक सोनू, सुनील, पुरु, सोनू, सुरेंद्र आदि अपने स्वजन व रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार सुबह घर से राजस्थान के खोली धाम के लिए मिनी ट्रक से रवाना हुए थे। मिनी ट्रक में 20 महिला, पुरुष व बच्चे सवार थे। केएमपी (कुंडली मानेसर पलवल) एक्सप्रेस-वे पर मांडोठी पहुंचने, तो अचानक टायर फटने से मिनी ट्रक पलट गया। हादसे में श्रद्धालु घायल हुए। हादसे की जानकारी मिलने पर अन्य स्वजन व रिश्तेदार वहां पर पहुंचे। उनके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। हर कोई बोल रहा है कि बाबा ने ही श्रद्धालुओं को बचाया है।

युवक राजीव व कल्लू ने बताया कि घायलों की हालत में सुधार हैं। अस्पताल में उपचार कराने के बाद घायलों को वापस घर पर लेकर आ रहे हैं। भाजपा नेता के स्वजन भी हुए घायल

हादसे में भाजपा नेता प्रमोद कश्यप के स्वजन व रिश्तेदार भी घायल हुए। उन्होंने हरियाणा पहुंचकर घायलों की हिम्मत बढ़ाई।

chat bot
आपका साथी