चार लोग और हो गए डेंगू का शिकार

वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ा है। बारिश के कारण बड़ी तादाद में मच्छर पैदा हो रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 09:32 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 09:32 PM (IST)
चार लोग और हो गए डेंगू का शिकार
चार लोग और हो गए डेंगू का शिकार

बागपत, जेएनएन। वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ा है। बारिश के कारण बड़ी तादाद में मच्छर पैदा हो गए है, जिसकी वजह से डेंगू, टाइफाइड समेत वायरल फीवर जैसी बीमारियों ने लोगों को जकड़ा है। जिले में चार और लोगों में डेंगू की पुष्टि हो गई है। ऐसे माहौल में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

बरसात के मौसम में बुखार, खांसी-जुकाम समेत कई तरह की बीमारियों ने जकड़ लिया है। डेंगू का भी प्रकोप बढ़ा है। जिले में चार लोग और डेंगू संक्रमित हो गए है। अब संख्या 40 पर पहुंच गई है। अधिकांश मरीजों का स्वास्थ्य ठीक है। वहीं बुखार बढ़ने का कारण इंफेक्शन भी है। बुखार के साथ ही नाक और आंख से पानी निकलने की समस्या और हल्की खांसी हो रही है। इंफेक्शन की वजह से ही बुखार को ठीक होने में सात-आठ दिन का समय लग रहा है। किसी को ज्यादा भी समय हो रहा है। कुछ लोगों को गले में इंफेक्शन से पीड़ित भी लोग डाक्टरों तक पहुंच रहे है। गले में ज्यादातर बैक्टीरिया के कारण इंफेक्शन होता है। सरकारी और प्राइवेट चिकित्सालयों में मरीजों की संख्या बढ़ी है। सीएमओ डा. दिनेश कुमार ने कहा कि डेंगू के मरीज बढ़ रहे है। चार लोग ओर पाजिटिव हुए है, जिनका उपचार प्राइवेट में चल रहा है।

डेंगू के हैं ये लक्षण

डेंगू की बीमारी में बुखार के साथ ही बदन दर्द, सिर में तेज दर्द, आंखों के पीछे दर्द और शरीर पर लाल चकत्ते बन जाते है। इस बीमारी में प्लेटलेट्स कम होने की संभावना अधिक बढ़ जाती है। इस बीमारी का इलाज भी लक्षणों के हिसाब डाक्टर करते है। पेट के दर्द की भी बढ़ रही समस्या

बुखार के साथ-साथ पेट में दर्द, उलटी या फिर दस्त की समस्या हो रही है तो इस बीमारी को वायरल गैस्ट्रोएंटेराइटिस कहा जाता है। बरसात के मौसम में बाहर की चीजें खाने से यह बीमारी हो सकती है। इस बीमारी में भी लक्षणों के हिसाब से दवाइयां दी जाती हैं।

chat bot
आपका साथी