पुत्रों की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा अहोई अष्टमी का व्रत

पुत्रों की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने उत्साह के साथ अहोई अष्टमी का व्रत रखा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:52 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:52 PM (IST)
पुत्रों की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा अहोई अष्टमी का व्रत
पुत्रों की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा अहोई अष्टमी का व्रत

बागपत, जेएनएन। पुत्रों की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने उत्साह के साथ अहोई अष्टमी का व्रत रखा। विधि विधान से पूजा की। समयानुसार कथा पढ़कर और सुनाकर पार्वती माता से बच्चों की रक्षा की कामना की।

सुबह से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। शाम के समय पूजा के बाद तारों की छांव में चंद्रमा को जलार्पित क व्रत खोले गए।

गुरुवार को अहोई अष्टमी का महिलाओं ने अपनी संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सुखी जीवन के लिए प्रार्थना की। महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला उपवास रखा। निसंतान महिलाओं ने संतान प्राप्ति की कामना के लिए में व्रत किया। ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया कि हिदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का त्योहार मनाया गया। दोपहर में जहां घरों में महिलाओं ने ग्रुप में कथा सुनी, वहीं घरों में कथा सुनकर अपने व्रत की विधि को पूरा किया। सूर्य देव को अ‌र्घ्य देकर जलार्पण किया। उसके बाद शाम के समय अहोई माता की पूजा करने के बाद तारों की छांव में चंद्रमा को जलार्पित कर अपने व्रत को पूरा किया। महिलाओं ने अपनों से बड़ी परिवार की महिलाओं को उपहार और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया। घरों में विशेष पकवान बनाए गए। नलकूप का ताला तोड़ हजारों की चोरी

दोघट निवासी किसान समरपाल सिंह ने थाने में तहरीर दी।

किसान ने बताया कि उसका दोघट-गांगनौली मार्ग पर नलकूप है। बुधवार को नलकूप का ताला बंद कर घर आ गया था। गुरुवार की सुबह जब वह नलकूप पर पहुंचा तो नलकूप का ताला टूटा पड़ा था और अंदर विद्युत उपकरण गायब थे। जिसे अज्ञात चोर चोरी करके ले गए। उपकरणों की कीमत हजारों रुपए बताई गई है। पुलिस ने उसकी तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी