यमुना में खतरे के निशान को पार कर गया पानी

बागपत जेएनएन। पहाड़ों पर बारिश का असर यमुना में दिखने लगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 10:20 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 10:20 PM (IST)
यमुना में खतरे के निशान को पार कर गया पानी
यमुना में खतरे के निशान को पार कर गया पानी

बागपत, जेएनएन। पहाड़ों पर बारिश का असर यमुना में दिखने लगा। यमुना में जल स्तर खतरे के निशान 30 सेमी पार कर गया है। शनिवार को अधिकतम 45 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया जो सोमवार सुबह तक बागपत को पास करेगा। वहीं, बढ़ते जल स्तर को लेकर यमुना किनारे बसे सभी 22 गांवों में अलर्ट है।

शुक्रवार की रात 12 बजे से शनिवार को शाम छह बजे तक हथिनीकुंड बैराज से यमुना में 11 बार पानी छोड़ गया, जो सोमवार को बागपत पास करेगा। सिचाई विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, यमुना खतरे के निशान से ज्यादा पानी बह रहा है, जिससे खादर क्षेत्र में झील के खेतों की गन्ना और सब्जियों की फसलें डूब गई हैं।

यूं किसी गांव में कटान या आबादी में पानी के घुसने जैसी कोई बात नहीं है। कोताना,टांडा, शबगा, जागोस, लुहारी, नैथला, निवाड़ा, सिसाना, बागपत, काठा, पाली, मवीकलां, सुभानपुर गांवों के बाशिदें यमुना पानी को लेकर अलर्ट हैं। जानिए यमुना की क्षमता

-यमुना के भंडार की क्षमता आठ लाख क्यूसेक पानी की है। एक साथ इससे ज्यादा पानी छोड़े जाने पर तबाही मच सकती है। यमुना में छोड़ा गया पानी

-रात्रि 12 बजे 45180 क्यूसेक

-प्रात: 04 बजे 37163 क्यूसेक

-प्रात: 06 बजे 35109 क्यूसेक

-प्रात: 08 बजे 10507 क्यूसेक

-प्रात: 10 बजे 41150 क्यूसेक

-दोपहर 12 बजे 23890 क्यूसेक

-दोपहर 02 बजे 31122 क्यूसेक

-शाम 04 बजे 10507 क्यूसेक

-शाम 05 बजे 17828 क्यूसेक

-शाम 06 बजे 19268 क्यूसेक

---------------

-यमुना का जल स्तर बढ़ अवश्य रहा है, लेकिन अभी कहीं कोई कटान या नुकसान नहीं हुआ है। यमुना के जल स्तर पर हम नजर रखे हुए हैं।

-उत्कर्ष भारद्वाज-एक्सईएन सिचाई।

chat bot
आपका साथी