ईपीई पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाने की मिली अनुमति

मवीकलां गांव में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर अब 100 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा लहराएगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:21 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:21 PM (IST)
ईपीई पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाने की मिली अनुमति
ईपीई पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा लगाने की मिली अनुमति

बागपत, जेएनएन। मवीकलां गांव में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर अब 100 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा लगेगा। पालिका परिषद बागपत के अधिशासी अधिकारी ललित आर्य ने बताया कि एनएचएआइ के दिल्ली मुख्यालय से तिरंगा लगाने की अनुमति मिल गई।

विकास प्राधिकरण ने तिरंगा लगाने के लिए 25 लाख का बजट दिया। 100 फुट ऊंचे तिरंगे को लगाने का काम शुरू हो गया है। मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह तथा डीएम राज कमल यादव पहले ही अनुमति दे चुके हैं।

प्रशासन की पहल पर तिरंगा झंडा लगाने की कवायद शुरू हुई है। इस तेज रफ्तार एक्सप्रेस-वे से देशभर के वाहन फर्राटा भरते हुए गुजरते हैं। महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली

जैन श्रद्धालुओं ने कस्बे में भगवान महावीर स्वामी की शोभायात्रा निकाली, जिसमें लोगों ने भगवान के रथ के दर्शन करते हुए अपने मनोरथ पूरे होने का प्रभु से आशीर्वाद मांगा।

सोमवार को सुबह जैन अनुयायियों ने प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद शाम चार बजे श्री 1008 भगवान महावीर दिगंबर जैन मंदिर से भगवान महावीर स्वामी की शोभा यात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा मंदिर से से प्रारंभ होकर बाजार, मुख्यमार्ग से होती हुई शांति सागर दिगंबर जैन कन्या इंटर कालिज पहुंची और वापस छोटे जैन मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान महावीर स्वामी के जीवन से संबंधित तथा देश प्रेम को प्रदर्शित करती झांकियां भी मौजूद रहीं। झांकियों को देखने के लिए मार्ग के दोनों तरफ की छतें महिलाओं व बच्चों से भरी रहीं। सचिन जैन सौधर्म इंद्र रहे। इस दौरान मोनू जैन, भूनेंद्र जैन, सुनील कुमार जैन, पारस जैन, अभिषेक जैन, अंकुर जैन व गौरव जैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी