ईपीई पर पलटा मछली लदा ट्रक, छह लोग जख्मी

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई)पर डिवाइडर से टकराकर एक तेज रफ्तार ट्रक ईपीई पर पलट गया। छह लोग घायल हो गये। मछलियां सड़क पर बिखरकर मर गईं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:13 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:13 PM (IST)
ईपीई पर पलटा मछली लदा ट्रक, छह लोग जख्मी
ईपीई पर पलटा मछली लदा ट्रक, छह लोग जख्मी

बागपत, जेएनएन : ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई)पर डिवाइडर से टकराकर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में छह लोग जख्मी हो गये। ट्रक में मछली भरी थी, हादसे के बाद ईपीई पर दूर तक मछलियां बिखर गईं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया।

ईपीई पर आए दिन तेज रफ्तार के कारण हादसे होते हैं। जानकारी होने के बाद भी एनएचएआइ ईपीई पर वाहनों की रफ्तार कम करने को कतई ध्यान नहीं दे रही है। रोजाना गाजियाबाद से मछलियों के कई ट्रक हरियाणा जाते हैं। सोमवार को मेरठ से कुंडली मछलियां लेकर जा रहा ट्रक ईपीई पर बड़ागांव लेबाई के पास डिवाइडर से टकराकर पलट गया। ट्रक में सवार चालक दिल्ली सुलतानपुरी निवासी फारुख पुत्र अहमद हसन, रियाजूदीन, फुरकान, सद्दाम, चांद व जमील जख्मी हो गए। पलटे ट्रक को क्रेन की मदद से किनारे किया गया। इलाज के बाद पहुंचे ट्रक सवारों ने मछलियों को उठाकर गड्ढे में दबवा दिया। इंस्पेक्टर शिव प्रकाश का कहना है कि तेज रफ्तार के कारण ट्रक पलटा था।

राशन नहीं मिलने पर किया

महिलाओं ने हंगामा

संवाद सूत्र, दाहा : दोघट कस्बे में राशन डीलर द्वारा कम राशन दिए जाने से नाराज महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं ने चेतावनी दी कि वे राशन डीलर के खिलाफ डीएम से शिकायत करेंगी।

दोघट कस्बे की पट्टी मादान की रहने वाली हसीना, शमीम, जरीना, रेशमा आदि महिलाओं ने राशन डीलर के खिलाफ सोमवार को हंगामा किया। आरोप लगाया कि राशन डीलर के पास कई दिनों से राशन के लिए चक्कर काट रही हैं, लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा है। पहले भी राशन डीलर ने उन्हें कम राशन दिया था। वे राशन डीलर के पास जब भी जाती हैं तो उन्हें यह कहकर टरका दिया जाता है कि राशन अभी नहीं आया है।

राशन डीलर फैय्याज का कहना है कि जितनी यूनिट मशीन में दर्शाई जाती है, उसके हिसाब से राशन दिया जा रहा है। राशन नहीं देने का आरोप गलत है।

chat bot
आपका साथी