भाजपा नेता के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिग

घिटौरा गांव में भाजपा नेता के मकान पर बाइक सवार दो आरोपित ने ताबड़तोड़ फायरिग की। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:32 PM (IST)
भाजपा नेता के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिग
भाजपा नेता के मकान पर ताबड़तोड़ फायरिग

बागपत, जेएनएन : घिटौरा गांव में भाजपा नेता के मकान पर बाइक सवार दो आरोपित ने ताबड़तोड़ फायरिग कर गांव में दहशत फैला दी। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

घिटौरा गांव निवासी कंवरपाल गुर्जर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की रात में वह स्वजन के साथ सोए थे। आधी रात को बाइक सवार दो युवक मकान के बाहर गाली-गलौज करने लगे। उनसे बाहर आने के लिए भी कहा, लेकिन वह बाहर नहीं निकले। कुछ देर बाद ही दोनों ने तमंचे से ताबड़तोड़ कई राउंड फायर किए। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जागे तो आरोपित मारने की धमकी देकर चले गए। इनमें एक गोली मकान के गेट व दूसरी दीवार पर लगी। पुलिस ने घटनास्थल से पुलिस को तीन खोखे बरामद किए हैं। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर शिव प्रकाश का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

फर्जीवाड़ा कर मकान

बेचने वाला गिरफ्तार

संवाद सूत्र, दाहा : दोघट थाना इंस्पेक्टर दिनेश कुमार चिकारा ने बताया कि वर्ष 2018 में सुक्रमपाल निवासी टीकरी के मकान को अरुण शर्मा व नंदकिशोर ने मिलकर फर्जी तरीके से बेच दिया था। सुक्रमपाल को इसकी भनक तक नहीं लगी। कुछ दिन बाद सुक्रमपाल को इसकी जानकारी मिली। इसकी रिपोर्ट सुक्रमपाल के बेटे रूवल राठी ने न्यायालय के माध्यम से दर्ज कराई थी। पुलिस ने मंगलवार को नंदकिशोर उर्फ पप्पू पुत्र श्रद्धानंद निवासी पसवाड़ा थाना परीक्षितगढ़, जनपद मेरठ को पुसार स्टैंड से गिरफ्तार किया है, जबकि अरुण शर्मा को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।

chat bot
आपका साथी