दोस्त ने झोंका फायर, कमर में फंसी गोली, हालत चिंताजनक

शहर में रविवार की देर रात दिल्ली बस स्टैंड पर ढाबे के बाहर एक युवक ने अपने दोस्त पर फायर झोंक दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 12:12 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 12:12 AM (IST)
दोस्त ने झोंका फायर, कमर में फंसी गोली, हालत चिंताजनक
दोस्त ने झोंका फायर, कमर में फंसी गोली, हालत चिंताजनक

बागपत, जेएनएन। शहर में रविवार की देर रात दिल्ली बस स्टैंड पर ढाबे के बाहर एक युवक ने अपने दोस्त पर फायर झोंक दिया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया, जबकि पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है, घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार रविवार की देर रात छपरौली थाना क्षेत्र के चादनहेड़ी गाव का रहने वाला प्रवीण पुत्र ओमपाल शहर में दिल्ली बस स्टैंड के पास स्थित एक ढाबे पर अपने दो दोस्तों के साथ खाना खाने आया था। इसी दौरान उसकी एक दोस्त के साथ कहासुनी हो गई, जिसके बाद तीनों ढाबे से बाहर आ गए, लेकिन झगड़ा शात नहीं हुआ। उसके बाद एक युवक ने तमंचे से फायर झोंक दिया, गोली प्रवीण की कमर में लगी। इससे प्रवीण लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। वहा आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। गोली मारने के बाद हमलावर वहा से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रवीण को शहर के आस्था अस्पताल में भर्ती कराया। जहा पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है, उधर प्रवीण को गोली लगने की सूचना पर स्वजन भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

दारोगा जाहिद खान ने बताया कि ढाबे में खाना खाते समय तीन युवकों में झगड़ा हो गया था, जिसके बाद खत्री गढ़ी के रहने वाले युवक ने प्रवीण को ढाबे से बाहर निकलते ही गोली मार दी। प्रवीण की कमर में गोली लगी है। तहरीर आने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रवीण को चिंताजनक हालत में मेरठ रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी