हाईवे पर 30 वाहनों के चालकों पर 2.25 लाख रुपये का जुर्माना

पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद भी वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इस पर एआरटीओ ने यमुनोत्री हाईवे पर नियम विरुद्ध चल रहे 30 वाहन चालकों का चालान काटा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:33 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:33 PM (IST)
हाईवे पर 30 वाहनों के चालकों पर 2.25  लाख रुपये का जुर्माना
हाईवे पर 30 वाहनों के चालकों पर 2.25 लाख रुपये का जुर्माना

बागपत, जेएनएन : पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद भी वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। नियम पालन कराने के लिए शुक्रवार को एआरटीओ सुभाष राजपूत ने दिल्ली-यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर तहसील के पास अभियान चलाया। यहां उन्होंने बागपत से आ रहे व ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरने वाले वाहनों की चेकिग की। उन्होंने बताया कि टैक्स जमा न करने और सीट बेल्ट न लगाने वाले 30 वाहन चालकों का चालान काटा। इसमें अधिकांश चालान सीट बेल्ट नहीं लगवाने वालों के किए। इन पर अधिकारी ने 2.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। कार्रवाई के बाद शाम तक एनएच पर ओवरलोड वाहनों के पहिए थमे रहे। एआरटीओ का कहना था कि नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

रालोद नेता को गोली मारने की घटना के राजफाश की मांग

जागरण संवाददाता,बागपत: रालोद नेता एवं ईंट भट्ठा कारोबारी धर्मेंद्र को गोली मारने के मामले में पुलिस 12 दिन बाद भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। इससे न केवल पीड़ित परिवार परेशान है, बल्कि रालोद नेताओं में आक्रोश है। शुक्रवार को एएसपी से केस के राजफाश की मांग की।

रालोद जिलाध्यक्ष डाक्टर जगपाल सिंह तेवतिया के नेतृत्व में पीड़ित परिवार एएसपी से मिला। उन्हें बताया कि गत 18 जुलाई की सुबह करीब पांच बजे धमेंद्र को बाइक सवार दो बदमाशों ने कस्बे में बैंक के पास गोली मारी थी। उनका दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। खेकड़ा थाना पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन पुलिस ने अभी केस का राजफाश नहीं किया। पीड़ित परिवार दहशत में है। उनकी मांग है कि पुलिस अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर केस का पर्दाफाश करे। उधर एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने खेकड़ा थाना प्रभारी एनएस सिरोही को इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

chat bot
आपका साथी