महिला मिली कोरोना संक्रमित पालिका ने कराई गली सील

लाइनपार बस्ती में गांधी गंज मंडी के पास एक महिला के कोरोना संक्रमित निकलने पर नगरपालिका ने गली के साथ गांधी गंज मंडी का गेट भी सील करा दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 12:01 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 12:01 AM (IST)
महिला मिली कोरोना संक्रमित पालिका ने कराई गली सील
महिला मिली कोरोना संक्रमित पालिका ने कराई गली सील

बागपत, जागरण टीम। लाइनपार बस्ती में गांधी गंज मंडी के पास एक महिला के कोरोना संक्रमित निकलने पर नगरपालिका ने गली के साथ गांधी गंज मंडी का गेट भी सील करा दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराकर स्वजन को एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं।

पता चलते ही गांधी गंज मंडी के लोग सन्न रह गए। कई लोगों का कहना था कि उक्त महिला का अन्य महिलाओं से मिलना-जुलना रहता था। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से मंडी परिसर सैनिटाइज करने के साथ संपर्क में आने वाली महिलाओं की जांच कराने की भी मांग की है। वैशाखी पर श्रद्धालुओं ने किया गुरुबाणी और शबद कीर्तन का रसपान

संवाद सहयोगी, बड़ौत : खालसा संजना दिवस व वैशाखी पर्व मंगलवार को शहर के पट्टी मेहर स्थित सिंह सभा गुरुद्वारे में भक्ति भाव से मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने शबद कीर्तन व गुरुबाणी का रसपान किया और बाद लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए गुरुद्वारे में कोविड गाइलाइन का पालन करते हुए धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह नए-नए परिधान पहनकर सिख पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग गुरुद्वारे पहुंचे। मुजफ्फरनगर से आए रागी जत्थे ने शबद कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। रागी जत्थे ने गुरुओं के विभिन्न संस्मरण सुनाकर लोगों से सच्चाई व नेकी के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके बाद लोगों ने लंगर में गुरु का प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सरदार मंजीत सिंह बेदी, सरदार भजन सिंह बेदी, विक्की सिंह, गरुमीत सिंह, रीना बेदी, साक्षी, विशाल, सुखनूर सिंह बेदी आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी