पुलिस की मौजूदगी में किसानों ने काटी फसल

यमुना खादर की विवादित भूमि पर खड़ी गेहूं की सैकड़ों बीघा फसल की कटाई कराई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 11:14 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 11:14 PM (IST)
पुलिस की मौजूदगी में किसानों ने काटी फसल
पुलिस की मौजूदगी में किसानों ने काटी फसल

बागपत, जेएनएन। यमुना खादर की विवादित भूमि पर खड़ी गेहूं की सैकड़ों बीघा फसल की कटाई बागपत के नंगला बहलोलपुर व सोनीपत के खुर्रमपुर के किसानों ने पुलिस की मौजूदगी में की। फसल कटाई को लेकर ही किसान अनिल की हत्या हुई थी।

खादर की भूमि को लेकर नंगला बहलोलपुर और खुर्रमपुर के किसानों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। फसल की बुआई व कटाई के समय किसानों के बीच झगड़ा होता है। इस बार गत 15 अप्रैल को पुलिस की मौजूदगी में दोनों गांवों के किसान गेहूं की फसल की कटाई मशीन से करा रहे थे। भाजपा के सोनीपत पार्षद नंदकिशोर ने अपने साथियों के साथ खादर में पहुंचकर फसल कटाई का कार्य रुकवा दिया था। अगले दिन 16 अप्रैल को भाजपा पार्षद नंदकिशोर अपने साथियों के साथ मशीन लेकर खेत में गेहूं की फसल की कटाई कराने के लिए पहुंचा था। नंगला बहलोलपुर के किसानों ने विरोध किया तो नंदकिशोर व उसके साथियों ने फायरिग कर दी थी। किसान अनिल कुमार की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में नंदकिशोर समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अन्य आरोपित फरार चल रहे हैं। किसानों की सोनीपत के अफसरों से मांग की थी कि पुलिस सुरक्षा में फसल कटवाई जाए। सुनवाई न होती देख नंगला बहलोलपुर के किसानों ने अपनी फसल की मशीन से कटाई शुरू कर दी थी। शुक्रवार से पुलिस सुरक्षा में दोनों गांवों के किसान फसल की कटाई मशीन से करा रहे हैं। शांतिपूर्ण तरीके से फसल कटाई का कार्य चल रहा है।

chat bot
आपका साथी