हरियाणा के एक नेता के विरोध पर खादर में फसल कटाई का काम रुका

यमुना खादर में विवादित भूमि पर तैयार गेहूं की फसल की पुलिस की मौजूदगी में कटाई की जा रही थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Apr 2021 12:15 AM (IST) Updated:Fri, 16 Apr 2021 12:15 AM (IST)
हरियाणा के एक नेता के विरोध पर खादर में फसल कटाई का काम रुका
हरियाणा के एक नेता के विरोध पर खादर में फसल कटाई का काम रुका

बागपत, जेएनएन। यमुना खादर में विवादित भूमि पर तैयार गेहूं की फसल की पुलिस की मौजूदगी कटाई की जा रही थी। हरियाणा के एक नेता के विरोध पर पुलिस ने फसल कटाई को रुकवा दिया। अब समस्या के निराकरण के बाद ही फसल की कटाई होगी।

बागपत के ग्राम नंगला बहलोलपुर और हरियाणा के जनपद सोनीपत के ग्राम खुर्रमपुर के किसानों का खादर की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इस बार गेहूं बुआई के समय संघर्ष हुआ था। गेहूं फसल की कटाई के समय किसानों का विवाद न हो, इसके लिए सोनीपत प्रशासन ने अहम कदम उठाया। भूमि के रिकार्ड के आधार पर पुलिस की मौजूदगी में फसल काटने की किसानों को अनुमति दी गई थी।

ग्राम नंगला बहलोलपुर के किसान मनवीर, जितेंद्र, वीरेंद्र यादव आदि का कहना है कि सोनीपत पुलिस की मौजूदगी में दोनों गांव के किसान गुरुवार को अपनी गेहूं फसल कटाई कंबाइन हार्वेस्टर मशीन से करा रहे थे। शाम 3.30 बजे सोनीपत का एक नेता 10-12 लोगों के साथ खेत में पहुंचा और गेहूं फसल कटाई का विरोध किया। पुलिस के समझाने के बाद भी नेता नहीं माना।

पुलिस ने दोनों गांव के किसानों को फसल काटने से रोक दिया। अवगत कराया कि जब तक समस्या का निराकरण नहीं होगा, तब तक कोई फसल नहीं काटेगा। नंगला बहलोलपुर के हल्का इंचार्ज एसआइ मेघराज सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं।

---

25 बीघा गेहूं फसल की हुई कटाई

सोनीपत पुलिस सुबह दस बजे खादर में पहुंच थी, लेकिन देरी से कंबाइन हार्वेस्टर मशीन मिली। 25 बीघा गेहूं की फसल की कटाई हो पाई है।

---

वीडियो बना की वायरल

फसल कटाई का विरोध के समय कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाई जो इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल की गई।

chat bot
आपका साथी