किसानों ने गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी शुरू की, अभ्यास किया

शहर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कृषि कानून के विरोध में चल रहा धरना चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 09:08 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 09:08 PM (IST)
किसानों ने गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी शुरू की, अभ्यास किया
किसानों ने गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी शुरू की, अभ्यास किया

बागपत, जेएनएन। शहर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर कृषि कानून के विरोध में चल रहा धरना 29वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को किसानों ने 26 जनवरी को दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर परेड में भाग लेने के लिए अभ्यास किया। किसानों ने कहा कि कानून वापसी तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। उधर, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली जाने के लिए किसानों ने गांव-गांव पंचायतें शुरू कर दी है।

धरने को संबोधित करते हुए किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा साफ नहीं है, इसलिए सरकार कानूनों को वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक कानून वापस नहीं लिए जाते हैं तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। उधर, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर परेड में भाग लेने के लिए किसानों ने तैयारी शुरू कर दी है। किसानों ने गांव-गांव जनसंपर्क कर 26 जनवरी को दिल्ली चलने का आह्वान किया। धरनास्थल पर जयवीर सिंह एडवोकेट ने बताया कि धरनास्थल पर 18 जनवरी को महिला किसान दिवस मनाया जाएगा। 19 जनवरी को जयंत चौधरी धरने को समर्थन देने के लिए किसानों के बीच बड़ौत आएंगे। इस दौरान चौधरी ब्रजपाल सिंह, विकास मलिक एडवोकेट, बबली बावली, विकास प्रधान, श्रवण बड़ौली, आशुतोष सभासद, विनोद खेड़ा, बलजौर सिंह आर्य, महक सिंह, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, लता चौधरी, कुलदीप गुराना, रामकुमार चेयरमैन, नीरज पंडित, धर्मपाल रमाला, दरियाव सिंह आदि मौजूद रहे। शांति समिति की बैठक हुई

एसओ मुनेशपाल पंवार से शनिवार को सिगौलीतगा गांव में गणमान्य लोगों संग शांति समिति बैठक की। एसओ ने कहा कि क्षेत्र के माहौल को खराब करने का जो प्रयास करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाबू राम त्यागी, महेश त्यागी, अनिल कुमार, चंद्रप्रकाश, हरेंद्र, महेंद्र, रविशंकर शर्मा, जयप्रकाश व नाजिम आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी