पेड़ से बाइक टकराने से किसान नेता की मौत

डौला-हिसावदा मार्ग पर पेड़ से बाइक टकराने से किसान नेता की मौत हो गई। किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता एवं भूतपूर्व सैनिक 72 वर्षीय नाहर सिंह निवासी ग्राम सैड़भर गुरुवार रात ग्राम हिसावदा की पंचायत में भाग लेकर वापस घर लौट रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 10:26 PM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 10:26 PM (IST)
पेड़ से बाइक टकराने से किसान नेता की मौत
पेड़ से बाइक टकराने से किसान नेता की मौत

बागपत, जेएनएन। डौला-हिसावदा मार्ग पर पेड़ से बाइक टकराने से किसान नेता की मौत हो गई। किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ता एवं भूतपूर्व सैनिक 72 वर्षीय नाहर सिंह निवासी ग्राम सैड़भर गुरुवार रात ग्राम हिसावदा की पंचायत में भाग लेकर वापस घर लौट रहे थे। रास्ते से उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इससे नाहर सिंह गंभीर रूप से घायल हुए। उन्हें बालैनी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित किया। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। क्षेत्र में शोक की लहर है। पीड़ित स्वजन को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। उधर सिघावली अहीर थाना प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। घायल युवक की अस्पताल में मौत, मचा कोहराम

चांदीनगर : बंथला-ढिकौली मार्ग पर रटौल के पास कटीले तार की चपेट में आकर घायल हुए युवक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवक की मौत से स्वजन में कोहराम मचा है।

रटौल निवासी राशिद पुत्र काला कबाड़ी का काम करता है। गुरुवार शाम क्षेत्र से सामान खरीदकर बाइक से वापस लौट रहा था। बंथला-ढिकौली मार्ग पर रटौल गांव के पास दौड़ती बाइक अनियंत्रित होकर ईंख के खेत में जा गिरी। खेत के साइड में लगे कटीले यानि ब्लेड के तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुआ। राहगीरों ने खेत से बाहर कर युवक के स्वजन को सूचना दी। पहुंचे स्वजन ने इलाज को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में रेफर करने पर स्वजन ने मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार शाम को युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत से स्वजन में कोहराम मचा है। वहीं गांव में भी शोक छाया है।

chat bot
आपका साथी