सरकार किसानों पर अपना रही दमनकारी नीति : सोमपाल

टीकरी कस्बे में किसानों की बैठक हुई जिसमें रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव ने चिंता व्यक्त की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 09:04 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 09:04 PM (IST)
सरकार किसानों पर अपना रही दमनकारी नीति : सोमपाल
सरकार किसानों पर अपना रही दमनकारी नीति : सोमपाल

बागपत, जेएनएन। टीकरी कस्बे में किसानों की बैठक हुई, जिसमें रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सोमपाल राठी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ दमनकारी नीति अपना रही है, जिससे किसानों के सब्र का बांध टूटने लगा है। हरियाणा और पंजाब के किसान अपनी समस्याओं को लेकर लंबे समय से धरने प्रदर्शन करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुनवाई ही नहीं कर रही हैं। किसान अब दिल्ली के लिए कूच कर रहे हैं तो उन पर पानी की बौछार कर भगाने का कार्य किया जा रहा है। सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी है। हरियाणा और पंजाब ही नहीं बल्कि आने वाले समय में यूपी व बिहार के किसान भी दिल्ली की ओर कूच करेंगे। सरकार किसानों पर दमनकारी नीति अपनाकर उनकी आवाज दबाना चाहती है, लेकिन किसान अब सरकार के खिलाफ खड़ा हो चुका है। सरकार को किसानों की समस्या के प्रति गंभीर होना चाहिए। बैठक में उन्होंने हरियाणा व पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए की जा रही पानी की बौछारों की कड़ी निदा की गई। बैठक में श्रीपाल सिंह, मांगेराम, ओमपाल, आनंद, महिपाल, जयकिशन, नरेंद्र, मास्टर ब्रह्मसिंह, जोगिद्र, रमेश आदि नेता मौजूद रहे। डिवाइडर से टकराई कार

ईपीई पर बड़ागांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घायल कार चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के परिजनों ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी। दिल्ली के दिलशाद गार्डन निवासी रविद्र कुमार ने दी तहरीर में बताया कि उसका बेटा विकास बुलंदशहर के पीएनबी बैंक में कार्यरत है। बुधवार रात को विकास चंडीगढ़ से बुलंदशहर वापस लौट रहा था। रात करीब दो बजे ईपीई पर बड़ागांव के पास पीछे से आ रहे वाहन ने ओवरटेक किया। बचने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई। इसमें विकास को गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने विकास को दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

chat bot
आपका साथी