किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, धरना जारी

कृषि कानूनों के विरोध में शहर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चल रहा किसानों का धरना जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Jan 2021 08:06 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2021 08:06 PM (IST)
किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, धरना जारी
किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, धरना जारी

बागपत, जेएनएन। कृषि कानूनों के विरोध में शहर के दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चल रहा किसानों का धरना जारी है। गुरुवार को किसानों ने 26 मार्च को दिल्ली जाने की तैयारियां करते हुए शहर में ट्रैक्टर मार्च निकाला और दोहराया कि कानून वापसी तक धरना जारी रहेगा।

धरनास्थल से शाम के समय ट्रैक्टर मार्च शुरू हुआ, जो पीएन शर्मा पार्क होते हुए दिल्ली बस स्टैंड पर पहुंचा और वहां से वापस धरनास्थल पर समाप्त हुआ। इस दौरान चौधरी ब्रजपाल सिंह, विनोद खेडा, जयबीर सिंह एडवोकेट, चौधरी सुरेंद्र सिंह, गौरव बड़ौत आदि मौजूद रहे। इसके अलावा धरनास्थल पर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कृषि कानूनों की वापसी तक धरना जारी रहेगा।

इस दौरान बलजौर आर्य, संजीव तोमर, विपिन ढिकाना, सुमेर सिंह आर्य, ताराचंद पहलवान, विजय पाल लुहारी, चौबीसी चौधरी सुभाष, वीरेंद्र सिंह, डाक्टर संजीव बामनौली, रिजवान, ऋषिपाल बावली, राजकुमार लुहारी भजन गायक, ओमबीर सिंह लुहारी, मास्टर कुलदीप दांगी, शरद बडौली, जसबीर सिंह, महिपाल लुहारी, सतीश चौधरी पूर्व जिला पंचायत, हरेंद्र दांगी लुहारी, श्रवण, संजय बिजरौल, यशपाल सिंह लुहारी, देवेंद्र लुहारी, प्रमोद खामपुर, सतेंद्र उर्फ बिट्टू खामपुर, डाक्टर महक सिंह, मास्टर रणधीर सिंह, चौधरी यशपाल, मास्टर नरेंद्र खेडा, चौधरी राजेंद्र सिंह खामपुर, चौधरी दरियाव सिंह, कुलदीप सिंह, चौधरी ओमपाल सिंह, बबलू सिंह, आदि मौजूद रहे। सचिव पद पर मनोयन

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के जिलाध्यक्ष चौधरी तराबूद्दीन ने निवाड़ा गांव निवासी गुलबहार को जिला सचिव नियुक्त किया है। बीडीओ को नोटिस

सीडीओ अभिराम त्रिवेदी ने मनरेगा में काम बंद होने पर सभी छह बीडीओ को नोटिस जारी कर नाराजगी जताई है। अधिकारियों को हिदायत दी कि मनरेगा में सभी गांवों में काम कराया जाए। 2.10 करोड़ का बना बजट

जिला विकास अधिकारी हुब लाल ने बताया कि आगामी वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए मनरेगा का बजट 2.10 करोड़ रुपये का बजट बनाकर ग्राम्य विकास आयुक्त को भेज दिया है। जासं महिलाओं को मिलेंगी ई-रिक्शा

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रु-अर्बन मिशन के सिलाना क्लस्टर के गांवों की 50 महिलाओं को जल्द ही ई-रिक्शा देने की कवायद तेज हो गई है। इसका 80 प्रतिशत खर्च सरकार वहन करेगी और 20 प्रतिशत लाभार्थी को वहन करना होगा।

chat bot
आपका साथी