गड्ढे नहीं ढूंढ सके वन विभाग के कर्मचारी

शाहपुर बाणगंगा के जंगल में शिकारियों द्वारा खोदे गए डेढ़ दर्जन से ज्यादा गहरे गढ्डों को भी नहीं ढूंढ सके।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 09:22 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 09:22 PM (IST)
गड्ढे नहीं ढूंढ सके वन विभाग के कर्मचारी
गड्ढे नहीं ढूंढ सके वन विभाग के कर्मचारी

बागपत, जेएनएन। शाहपुर बाणगंगा के जंगल में शिकारियों द्वारा खोदे गए डेढ़ दर्जन से ज्यादा गहरे गड्ढों को वन विभाग के कर्मचारी दूसरे दिन भी नहीं ढूंढ सके हैं। इसके बाद वन रेंजर ने संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि यदि गड्ढों को ढूंढकर नहीं भरवाया तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और यह समय दो दिसंबर तक दिया गया है।

शाहपुर बाणगंगा और खपराना वन ब्लाक का जंगल मिला हुआ है। वन क्षेत्र में शिकारियों ने डेढ़ दर्जन से ज्यादा गहरे गड्ढे खोद रखे हैं, जिनमें जंगली जानवरों का शिकार किया जाता है। गड्ढे इतने गहरे हैं कि एक बार वन्य जीव गिर जाए तो उसमें से वह निकल नहीं पाएगा। दैनिक जागरण ने 30 नवंबर के अंक में ''वन्य जीवों पर शिकारियों का कहर' शीर्षक से फोटो के साथ समाचार प्रकाशित किया था, जिसके बाद ही वन विभाग के अधिकारियों की जानकारी में यह मामला आया था और संबंधित कर्मचारियों को गड्ढों को ढूंढने और उन्हें भरवाने के निर्देश दिए थे, लेकिन कर्मचारी इन गड्ढों को भरवाना तो दूर इन्हें ढूंढ तक नहीं सके हैं। वन रेंजर राजपाल सिंह ने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गड्ढों को ढूंढकर उन्हें मिट्टी से भरवा दें और जिसने गड्ढों को खोदा है उनके खिलाफ दो दिसंबर तक कार्रवाई करें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो कार्रवाई के लिए तैयार रहे। पत्नी व बच्चों को घर से निकाला

पुराना कस्बा निवासी महिला छोटी ने बताया कि उनके पति का गत 15 नवंबर को निधन हो गया था। आरोप है कि ससुरालीजन ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उनको व उनके दो छोटे बच्चों को घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने कोतवाली पर शिकायत की है। हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

ग्राम ग्यासरी उर्फ गाधी निवासी महिला मिनाक्षी ने बताया कि गत 27 नवंबर की रात नौ बजे घर में घुसकर कुछ लोगों ने पति पर हमला किया गया था। बचाव करने पर उनके साथ भी मारपीट की गई थी। आरोप है शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

ग्राम भड़ल निवासी रविद्र उर्फ काला ने बताया कि गत ढाई माह पूर्व घर में घुसकर कुछ लोगों ने हमला किया गया था। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने एसपी दफ्तर पहुंचकर शिकायत की है।

chat bot
आपका साथी