गुरु तेग बहादुर की शहादत पर झुकाया शीश

गुरु तेग बहादुर की शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। सोमवार को शीश गंज गुरुद्वारे में कार्यक्रम हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 10:26 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 10:26 PM (IST)
गुरु तेग बहादुर की शहादत पर झुकाया शीश
गुरु तेग बहादुर की शहादत पर झुकाया शीश

बागपत, जेएनएन। गुरु तेग बहादुर की शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। सोमवार को शीश गंज गुरुद्वारा दिल्ली से गुरु तेग बहादुर सिंह की शीश गंज यात्रा पहुंची तो सर्व समाज के लोगों ने शीश झुकाकर यात्रा का स्वागत किया। नगर भ्रमण के दौरान फूलों से वर्षा की गई। गुरुद्वारे में अरदास कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यात्रा का अगला पड़ाव बड़ खालसा के रवाना हुई।

शीश गंज गुरुद्वारा दिल्ली के नेतृत्व में सोमवार को गुरु तेग बहादुर सिंह की शीश मार्ग यात्रा दिल्ली से चलकर बागपत में पहुंची। यात्रा का सिख समाज और सर्वसमाज के लोगों ने स्वागत किया। गुरु तेग बहादुर की सिंह की शहादत पर हर किसी ने नमन किया। शीश मार्ग यात्रा का हर किसी ने शीश झुकाकर नमन किया। उनके बलिदान को याद किया गया। यात्रा गुरुद्वारा पहुंची यहां पर अमन-चेन के लिए अरदास की गई। लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यहां से नगर भ्रमण करते हुए यात्रा जैन अतिथि भवन पहुंची। लंगर का प्रसादा ग्रहण किया गया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे भाई मनजीत सिंह जिरकपुर ने बाबे की शहादत के बारे में संगत को बताया। भाई जैता सिंह की उस कार्य को बताया, जिस वजह से आज यह शीश मार्ग यात्रा हर वर्ष निकाली जाती हे। गुरु की शहादत को और भाई जैता सिंह के कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। सुनील खुराना और सोनू अरोरा ने बताया कि शीश मार्ग यात्रा सुबह 7.50 मिनट पर बागपत पहुंच गई थी। नगर भ्रमण करने के बाद 11.30 बजे शहर से रवाना हो गई। पालकी साहिब के आगे-पीछे पंच प्यारे चल रहे थे। अब यात्रा का अगला पड़ाव बड़ खालसा हरियाणा होगा।

इस मौके पर नंदलाल डोगरा, मंगली अरोरा, राजू सिंह, सुनील सिंह, सोनू अरोरा, प्रमोद परूथी, शादीलाल खुराना, कृष्णा देवी, लाजवंती, उमा देवी आदि मौजूद रहे।

---------

फूलों से किया स्वागत

-- शीश मार्ग यात्रा सर्वसमाज के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। लोगों ने फूलों से वर्षा करते हुए जिस भी मार्ग से गुजरी यात्रा के आगे बच्चे सेवा करते हुए चल रहे है, बड़ों भी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी